Bokaro: नव चयनित 89 सेविका–सहायिकाओं का जिला स्तरीय उन्मुखीकरण-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

बोकारो: बोकारो में आंगनबाड़ी केन्द्रों में सेविका और सहायिका की प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. बोकारो के जिला परिषद सभागार में जिले के नव चयनित 89 सेविका–सहायिकाओं का जिला स्तरीय 02 दिवसीय उन्मुखीकरण-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ किया गया। जिसमें जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, विभिन्न सीडीपीओ, महिला पर्वेक्षिका आदि शामिल हुए।

सेविका सहायिकाओं की भूमिका अहम होती है

प्रशिक्षण में  डीसी विजया जाधव  ने कहा कि प्रशिक्षण में बताई गई बातों को ध्यान से सुनें, अपने कार्य दायित्व को जाने।आंगनबाड़ी केंद्रों के सफल संचालन में सेविका सहायिकाओं की भूमिका अहम होती है। पूरा पोषण क्षेत्र आपका परिवार है। गर्भवती महिलाओं, धात्री महिलाओं, बच्चों के 1000 दिन की देख – भाल, उनकी प्रारंभिक शिक्षा सब आपका कर्तव्य – दायित्व है। जिसका उदाहरण देकर डीसी ने दी जानकारी।

डीसी विजया जाधव दीप प्रज्ज्वलित किया

प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर डीसी बोकारो विजया जाधव ने किया . इस मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डा. सुमन गुप्ता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, नव चयनित सेविका सहायिका ने किया सहायक जनसंपर्क अविनाश कुमार सिंह, डीडीएम कंचन कुमारी, विभिन्न परियोजना के सीडीपीओ, महिला पर्वेक्षिका आदि उपस्थित थे।

आंगनबाड़ी किट के संबंध में बताया

डीसी बोकारो विजया जाधव ने क्रमवार विभिन्न उदाहरण देकर सेविका सहायिकाओं को उनके कार्य दायित्व से अवगत कराया। उन्होंने प्रशिक्षण सत्र में सक्रिय भागीदारी निभाने को कहा। आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के लिए उपलब्ध कराएं गए आंगनबाड़ी किट के संबंध में बताया। प्रशिक्षकों को विस्तार से सभी जानकारी देने की बात कहीं।जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने दो दिवसीय उन्मुखीकरण-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान बताई जाने वाले बातों के संबंध में नव चयनित सेविका सहायिकाओं को बताया।

विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया

उनके मुख्य कार्य प्री-स्कूल एडुकेशन, पुरक पोषाहार कार्यक्रम, संदर्भ सेवाएं – कुषोषण दूर करने, स्वास्थ्य सेवाएं – टीकाकरण, टीएचआर वितरण आदि के संबंध में बताया। उन्होंने प्री ट्रैनिंग एशेसमेंट व पोस्ट ट्रैनिंग एशेसमेंट आदि के संबंध में जानकारी दी। कहा कि पूरा पोषक क्षेत्र आपका परिवार है।विभिन्न बिंदुओं पर उन्मुखीकरण-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम में नव चयनित सेविका सहायिकाओं को विभिन्न विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

    जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

    Spread the love

    Jamshedpur :विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चांडिल डैम, मुख्यमंत्री ने ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया निर्देश 

    हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण  जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time