Ranchi: लातेहार के सलैया जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 5 लाख का इनामी प्रभात गंझू मारा गया

 

रांची: झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन लगातार जारी है। हाल ही में लातेहार के सलैया जंगल में हुई मुठभेड़ में 10 लाख के इनामी पप्पू लोहारा और 5 लाख के इनामी प्रभात गंझू मारे गए। पप्पू लोहारा झारखंड जन मुक्ति परिषद का नेता था, जो एक विद्रोही माओवादी संगठन है। इस मुठभेड़ में झारखंड पुलिस के जवान अवध सिंह घायल हो गए, जिन्हें रांची के राज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

17 नक्सलियों और उग्रवादियों को मार गिराया

झारखंड में नक्सल प्रभाव अब सिर्फ पांच जिलों तक सीमित है, गिरिडीह, गुमला, लातेहार, लोहरदगा और पश्चिमी सिंहभूम। पिछले पांच महीनों में, सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने अलग-अलग मुठभेड़ में 17 नक्सलियों और उग्रवादियों को मार गिराया है। मारे गए नक्सलियों में एक करोड़ का एक, 25 लाख का एक, 15 लाख का एक और 10 लाख के दो इनामी नक्सली शामिल थे।

केंद्रीय गृह मंत्री की प्रतिक्रिया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मार्च 2026 तक माओवादियों को खत्म करने की कसम खाई है। उन्होंने इस मुठभेड़ को “नक्सलवाद को खत्म करने की लड़ाई में एक ऐतिहासिक उपलब्धि” बताया।

अभियान के तहत लातेहार के इचावार जंगल में पुलिस ने कुख्यात नक्सली पप्पू लोहरा समेत दो नक्सलियों को मार गिराया। इस दौरान घायल हुए पुलिस के जवान अवध सिंह का उपचार राज अस्पताल में चल रहा है। रांची के सांसद  ने उनसे मिलकर हालचाल जाना। ईश्वर से शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

Spread the love
  • Related Posts

    Bahragora : ब्रामनकुंडी के पौराणिक शिव मंदिर में आस्था का सैलाब, कटीली टहनियों पर लेटकर भोक्ताओं ने शुरू किया ऐतिहासिक गाजन पर्व

    बहरागोड़ा : ब्रामनकुंडी पंचायत स्थित पौराणिक शिव मंदिर में वर्षों पुरानी परंपरा को जीवंत रखते हुए चार दिवसीय गाजन पर्व का हर्षोल्लास के साथ शुभारंभ हो गया है, जहाँ गुरुवार…

    Spread the love

    Gua : सेल संबद्ध डीएव चिड़िया के कक्षा अष्टम बोर्ड टाँपर आदित्य प्रेयश बना

    सारंडा के घने वन क्षेत्र स्थित डीएवी चिड़िया के बच्चों को तराशने एवं कामयाबी की मंजिल तक पहुंचाने में विद्यालय प्रबंधन कृत संकल्पित : प्राचार्य देवेन्द्र कु पाणिनि गुवा :…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time