एनआर प्लस-टू उच्च विद्यालय में चलाया गया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का करें प्रयोग- डीटीओ

सरायकेला : जिला परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा माह के तहत शुक्रवार को एनआर प्लस-टू उच्च विद्यालय सरायकेला में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया. इस दौरान विद्यालय के लगभग 200 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को सड़क सुरक्षा नियमों के अनुपालन के लिए प्रेरित किया गया. जिला परिवहन पदाधिकारी गिरजा शंकर महतो ने कहा कि बाइक चलाते समय हेलमेट तथा चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अवश्य प्रयोग करें. इससे संभावित दुर्घटना की स्थिति में जोखिम कम हो जाती है. मोबाइल से बातें करते हुए वाहन चलाने तथा ओवर स्पीडिंग के संभावित खतरों की उन्होंने जानकारी दी.

इसे भी पढ़ें : सोनारी के खूंटाडीह में पुलिस ने की छापेमारी, 23 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद, एक गिरफ्तार

दुर्घटना में घायल को गोल्डन आवर में पहुंचाएं अस्पताल

मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर दिलीप कुमार ने कहा घर से बाहर सड़क पर आते ही सड़क सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए तथा ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए. रोड अभियांत्रिक विश्लेषक आशुतोष कुमार सिंह द्वारा हिट एंड रन एवं गुड समारिटन के बारे अवगत कराया गया. मोटर वाहन जनित सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की सहायता करने के उद्देश्य से गोल्डन आवर में अस्पताल पहुचाने वाले नेक व्यक्ति को प्रोत्साहित करने के लिए दो हजार (2000) रूपये के साथ प्रशस्ति पत्र प्रदान करने की योजना लागू है. सड़क सुरक्षा के अन्य नियमों के संबंध भी विस्तार से बताया गया.

इसे भी पढ़ें : जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ‘पंचायत से पार्लियामेंट 2.0’ कार्यक्रम में हुई शामिल


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Jhargram : वन्यजीव हमले में मृतकों के परिजनों को नौकरी देने की मांग, वन मंत्री को सौंपा ज्ञापन

झाड़ग्राम :  वन्य जीवों के हमले में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को सरकारी नीति के तहत रोजगार देने की लंबित प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग को लेकर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time