Kolhan New DC: झारखंड सरकार ने बदला कोल्हान का नक्शा, तीनों जिलों को मिले नये उपायुक्त

जमशेदपुर: झारखंड सरकार ने कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिलों — पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां — के उपायुक्तों का स्थानांतरण करते हुए नए अधिकारियों की तैनाती की है. कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग द्वारा सोमवार को अधिसूचना जारी कर तत्काल प्रभाव से यह आदेश लागू कर दिया गया.

नए पदस्थापित अधिकारियों को उपायुक्त के साथ-साथ जिला दंडाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है. साथ ही उन्हें भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 14 के अंतर्गत शक्तियों के प्रयोग की स्वीकृति दी गई है.

कर्ण सत्यार्थी (आईएएस)

पूर्वी सिंहभूम : कर्ण सत्यार्थी को मिली जमशेदपुर की जिम्मेदारी
2016 बैच के आईएएस अधिकारी कर्ण सत्यार्थी को पूर्वी सिंहभूम का नया उपायुक्त बनाया गया है. वे इससे पहले गुमला में उपायुक्त के रूप में कार्यरत थे. ग्रामीण विकास, शिक्षा और आदिवासी कल्याण के क्षेत्रों में उनके कार्यों की सराहना होती रही है. जमशेदपुर जैसे औद्योगिक केंद्र में उनकी नियुक्ति से खनन और उद्योग से जुड़े विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है.

चंदन कुमार, आईएएस

पश्चिमी सिंहभूम : चंदन कुमार की नई तैनाती
पश्चिमी सिंहभूम जिले के लिए चंदन कुमार को उपायुक्त नियुक्त किया गया है. वे भी 2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और इससे पहले रामगढ़ में पदस्थापित थे. अब उन्हें चाईबासा जैसे खनिज व जनजातीय बहुल क्षेत्र की कमान सौंपी गई है. उम्मीद की जा रही है कि वे यहां विकास योजनाओं को नया आयाम देंगे.

सरायकेला-खरसावां : नितीश कुमार सिंह को मिली जिम्मेदारी
सरायकेला-खरसावां जिले के नए उपायुक्त के रूप में 2017 बैच के आईएएस अधिकारी नितीश कुमार सिंह को तैनात किया गया है. वे वित्त विभाग के गैर-कृषि निदेशालय में निदेशक पद पर कार्यरत थे और साथ ही पेंशन एवं लेखा निदेशालय का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे. प्रशासनिक अनुभव और वित्तीय प्रबंधन की समझ के आधार पर उनसे जिले में सुदृढ़ प्रशासनिक संचालन की उम्मीद जताई जा रही है.

कोल्हान में विकास को मिलेगी नई दिशा
इस प्रशासनिक फेरबदल को कोल्हान प्रमंडल में सुशासन और तेज़ विकास के संकेत के रूप में देखा जा रहा है. तीनों जिलों में नये उपायुक्तों की नियुक्ति से सरकार की प्राथमिकताओं और रणनीतिक दिशा का संकेत भी मिलता है.

इसे भी पढ़ें : transfer-posting : 15 माह में ही बदल दिए गए पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त, नई पोस्टिंग का करना होगा इंतजार

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : घर से निकली युवती सकुशल टाटानगर स्टेशन पर मिली, परिजनों ने ली राहत की सांस

रोजगार की तलाश में दिल्ली गई थी युवती, किसी अप्रिय घटना से बची टाटानगर स्टेशन पर पुलिस ने बरामद किया जमशेदपुर : आदित्यपुर में काम की तलाश में घर से…

Spread the love

Jamshedpur : करनडीह चौक पर ट्रैफिक सिग्नल की शुरुआत,  विधायक संजीव सरदार ने स्विच ऑन कर किया उद्घाटन

ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, हजारों लोगो को जाम से मिलेगी बड़ी राहत जमशेदपुर : पिछले कई वर्षों से लंबित करनडीह ट्रैफिक सिग्नल का शुभारंभ गुरुवार को विधिवत पूजा-अर्चना के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *