Jamshedpur: आदिवासी क्षेत्रों में शराब दुकानें खोलने के विरोध में उग्र प्रदर्शन, जमशेदपुर में फूंका हेमंत का पुतला

जमशेदपुर: झारखंड सरकार द्वारा आदिवासी बहुल क्षेत्रों में शराब दुकानों और बार खोलने की नीति को मंजूरी देने के फैसले के खिलाफ विरोध तेज हो गया है। यह निर्णय हाल ही में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में ट्राइबल एडवाइजरी काउंसिल (TAC) की बैठक में लिया गया था।

 भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने किया पुतला दहन

सोमवार को जमशेदपुर में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नेतृत्व में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। मोर्चा के जिला अध्यक्ष रमेश बास्के की अगुवाई में कार्यकर्ताओं और आदिवासी समाज के सैकड़ों लोगों ने एलबीएसएम कॉलेज से करणडीह चौक तक आक्रोश मार्च निकाला और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका।

 नारों के साथ दर्ज किया विरोध

प्रदर्शन के दौरान ‘शराब नीति वापस लो’, ‘ग्राम सभा को जलील करना बंद करो’ जैसे नारों के साथ लोगों ने सरकार की नीति पर तीखी प्रतिक्रिया दी। प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना था कि यह नीति आदिवासी समाज की संस्कृति और भविष्य के लिए घातक है।

 

रमेश बास्के बोले— यह नीति आदिवासियों के लिए अभिशाप

मोर्चा जिलाध्यक्ष रमेश बास्के ने सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि, “झारखंड सरकार की शराब नीति आदिवासी समाज के लिए एक अभिशाप है। यह युवाओं को नशे में धकेलने और हमारी गौरवशाली संस्कृति को नष्ट करने की साजिश है। सरकार ग्राम सभाओं की उपेक्षा कर आदिवासी स्वायत्तता पर चोट कर रही है।”

 

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने नीति को वापस नहीं लिया, तो आदिवासी समाज सड़कों पर उतरकर निर्णायक आंदोलन छेड़ेगा। उन्होंने मांग की कि इस शराब नीति को अविलंब रद्द किया जाए।

 

“शराब हमारी संस्कृति नहीं”— राम सिंह मुंडा

भाजपा नेता राम सिंह मुंडा ने भी शराब नीति की तीखी आलोचना करते हुए कहा, “शराब हमारे आदिवासी समाज की संस्कृति का हिस्सा नहीं है। सरकार का यह कदम समाज को कमजोर करने की एक सोची-समझी साजिश है। इससे युवाओं में नशे की लत बढ़ेगी और सामाजिक, आर्थिक समस्याएं पैदा होंगी।”

 

प्रदर्शन में शामिल हुए कई वरिष्ठ नेता

विरोध प्रदर्शन में भाजपा के वरिष्ठ नेता ईश्वर सोरेन, प्रदेश मंत्री कुसुम पूर्ति, राम सिंह मुंडा, संजय मुंडा, लव सरदार, गुलशन टुडू, विनोद माझी, गुरु टुडू, बिनानंद सिरका, बालवीर हंसदा, सन्नी मार्डी, मदन मुर्मू, सुनील दिग्गी, दुर्गा सवैया, हुडिंग दिग्गी, राजवीर सुंडी सहित आदिवासी समाज के अनेक लोग शामिल हुए।


इसे भी पढ़ें : Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट को मिला नया नेतृत्व, Justice तरलोक सिंह चौहान की हुई नियुक्ति

 

 

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : झारखंड राज्य पिकलबॉल टूर्नामेंट में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का शानदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने जीते कई पदक

    जमशेदपुर : रांची के खेलगांव में 19 और 20 सितंबर को आयोजित झारखंड राज्य पिकलबॉल टूर्नामेंट-2026 में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने…

    Spread the love

    Potka : एसआईआर की जटिलताओं को लेकर विधायक संजीव सरदार ने अधिकारियों के साथ की बैठक, प्रक्रिया सरल बनाने की मांग

    पोटका में करीब 29 हजार मतदाताओं को विसंगति सूची में शामिल किए जाने का दावा, दस्तावेज जुटाने में ग्रामीणों की परेशानी का उठाया मुद्दा पोटका : मतदाता सूची के विशेष…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time