Jamshedpur: शहर के नौ खिलाड़ी राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप में करेंगे झारखंड का प्रतिनिधित्व

जमशेदपुर : पहली बार पूर्वी सिंहभूम जिला सॉफ्टबॉल के नौ खिलाड़ी राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे । बेहतर खेल प्रदर्शन के आधार पर पहले जिला स्तरीय टीम और इसके बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता सिलेक्शन ट्रायल के आयोजन के उपरांत 16 सदस्यी झारखंड राज्य सॉफ्टबॉल टीम का चयन हुआ।  जो आगामी 27 मई से 2 जून तक चंडीगढ़ में आयोजित होने वाले (पांच दिवसीय) जूनियर राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप में भाग लेंगी। पहली बार झारखंड राज्य सॉफ्टबॉल टीम में पूर्वी सिंहभूम जिला के नौ खिलाड़ियों का चयन हुआ है । ये नौ खिलाड़ी झारखंड राज्य सॉफ्टबॉल टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

शिक्षक दयाल सिंह मेहरा को दायित्व सौंपा गया

26 मई मंगलवार को 11:30 बजे जमशेदपुर के मानगो बस स्टैंड से प्रतियोगिता मैं भाग लेने हेतु सॉफ्टबॉल खिलाड़ियों का दल सड़क मार्ग से बस द्वारा टीम रांची प्रस्थान की। टीम आगे रांची से रेल द्वारा चंडीगढ़ हेतु सफर तय करेगी। झारखंड राज्य सॉफ्टबॉल टीम के मैनेजर के रूप में जमशेदपुर की अंजना सिंह और प्रशिक्षक के रूप में श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल जमशेदपुर के खेल शिक्षक दयाल सिंह मेहरा को दायित्व सौपा गया है।

झारखंड राज्य सॉफ्टबॉल टीम में पूर्वी सिंहभूम जिला के जिन नौ खिलाड़ियों ने स्थान बनाया है उनके नाम इस प्रकार है:
१. हर्ष कुमार साहू श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल जमशेदपुर
२. ओंकार सिंह कृष्णा पब्लिक स्कूल
३. अनुराग सिंह आरबीएस एकेडमी, जमशेदपुर
४. नैतिक शर्मा कृष्णा पब्लिक स्कूल , बिस्टुपुर जमशेदपुर।
५. अंशुल कश्यप मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल, जमशेदपुर।
६. आयुष सिंह संत जेवियर स्कूल, जमशेदपुर।
७. एनुअल शेख कृष्णा पब्लिक स्कूल, जमशेदपुर।
८. सुभोजित पात्रा बहरागोड़ा
९. सुमित कुमार बेरा बहरागोड़ा

टीम के जमशेदपुर से प्रस्थान करने के दौरान मौके पर उपस्थित पूर्वी सिंहभूम जिला सॉफ्टबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा , उपाध्यक्ष बलदेव सिंह मेहरा , लल्लन यादव ,कोषाध्यक्ष श्याम शर्मा, सहायक सचिव पवन उपाध्याय एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों के अभिभावक मौजूद रहे। मौके पर अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने पूरी टीम को आकृति योगिता के दौरान बेहतर खेल प्रदर्शन की शुभकामना दी।

इसे भी पढ़ें : Panchkula: हनुमंत कथा के बाद परिवार ने सामूहिक जहर खाया, मौत

Spread the love
  • Related Posts

    Patamada : अनियंत्रित कार घर में घुसी, दीवार एवं छत में पड़ी दरार, जान माल का नुकसान नहीं

    पटमदा :  काटिन बाजार में गुरुवार रात तेज धमाके के साथ एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर बोराभूम-बांदोवान मुख्य सड़क के किनारे स्थित एक…

    Spread the love

    Jamshedpur : गोलमुरी में पारिवारिक विवाद में चाचा ने भतीजे को चाकू से मारकर किया घायल, टीएमएच में चल रहा है इलाज

    जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र के नामदा बस्ती में गुरुवार को एक पारिवारिक विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। घरेलू कहासुनी के दौरान चाचा ने अपने ही भतीजे पर…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *