Jharkhand: उपायुक्त के बाद, 48 IPS अधिकारियों का हुआ तबादला – पियूष पांडेय जमशेदपुर के नए SSP

Spread the love

रांची: झारखंड सरकार ने देर रात एक बड़ा प्रशासनिक निर्णय लेते हुए 48 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है. इस फेरबदल की सबसे बड़ी विशेषता 14 जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) और पुलिस अधीक्षक (SP) का स्थानांतरण है.

जिन जिलों के एसएसपी और एसपी बदले गए हैं, उनमें प्रमुख रूप से जमशेदपुर, धनबाद, पाकुड़, गढ़वा, लोहरदगा, सिमडेगा, हजारीबाग, जामताड़ा, गोड्डा, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा), गुमला, खूंटी, बोकारो और चतरा शामिल हैं.

इसके अतिरिक्त, रांची के एसपी सिटी, एसपी ग्रामीण और धनबाद के एसपी नगर को भी बदला गया है.

शीर्ष अधिकारियों को नई जिम्मेदारियाँ
तबादले की इस कड़ी में राज्य के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को भी नए दायित्व सौंपे गए हैं. इनमें कुछ प्रमुख बदलाव इस प्रकार हैं:

तदाशा मिश्रा : एडीजी रेल से विशेष सचिव, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग.

संजय आनंदराव लाठकर : एडीजी अभियान से एडीजी रेल.

टी. कंदसामी : विशेष सचिव से एडीजी अभियान.

प्रिया दुबे : एडीजी जैप को एडीजी प्रशिक्षण सह आधुनिकीकरण का अतिरिक्त प्रभार.

प्रभात कुमार : आईजी विशेष शाखा के साथ आईजी जैप का अतिरिक्त प्रभार.

मनोज कौशिक : आईजी मुख्यालय से आईजी रांची.

अखिलेश कुमार झा : आईजी रांची से निदेशक, झारखंड पुलिस अकादमी, हजारीबाग.

अमोल वी. होमकर : आईजी अभियान से आईजी रेल.

माइकल राज एस. : आईजी बोकारो से आईजी अभियान.

क्रांति कुमार गडिदेशी : आईजी दुमका से आईजी बोकारो.

डीआईजी स्तर पर भी अनेक तबादले
संजीव कुमार : डीआईजी हजारीबाग से डीआईजी एसीबी.

वाईएस रमेश : डीआईजी पलामू से डीआईजी एससीआरबी.

सुरेंद्र कुमार झा : डीआईजी बोकारो से डीआईजी कार्मिक.

मनोज रतन : डीआईजी कोल्हान से डीआईजी विशेष शाखा.

संध्या रानी मेहता : डीआईजी सीआईडी से डीआईजी बजट.

नौशाद आलम अंसारी : डीआईजी कार्मिक से डीआईजी पलामू.

अनुरंजन किस्पोट्टा : डीआईजी विशेष शाखा से डीआईजी कोल्हान.

कुसुम पुनिया : एसपी विशेष शाखा से समादेष्टा, जैप-9, साहिबगंज.

 

जिलों में पुलिस नेतृत्व में बड़े बदलाव

पियूष पांडेय : समादेष्टा जैप-10 से एसएसपी जमशेदपुर.

प्रभात कुमार : एसपी पाकुड़ से एसएसपी धनबाद.

अमन कुमार : एसपी खूंटी से एसपी गढ़वा.

सादिक अनवर रिजवी : एसपी एसीबी से एसपी लोहरदगा.

अरविंद कुमार सिंह : एसपी हजारीबाग से एसपी एसीबी.

अंजनी अंजन : एसपी एसीबी से एसपी हजारीबाग.

निधि द्विवेदी : एसपी सीआईडी से एसपी पाकुड़.

आशुतोष शेखर : एसपी चाईबासा से एसपी पीटीसी पदमा.

हृदीप पी. जनार्दनन : एसएसपी धनबाद से एसपी विशेष शाखा.

सौरभ : एसपी सिमडेगा से समादेष्टा, जैप-10.

 

राजधानी और अन्य प्रमुख नगरों में भी बदलाव

 

राजकुमार मेहता : एसपी सिटी, रांची से एसपी जामताड़ा.

अजीत कुमार : एसपी नगर धनबाद से एसपी नगर रांची.

प्रवीण पुष्कर : एसपी रेल से एसपी ग्रामीण रांची.

सुमित कुमार अग्रवाल : एसपी ग्रामीण रांची से एसपी चतरा.

ऋत्विक श्रीवास्तव : एएसपी चतरा से एसपी नगर धनबाद.

हरिश बिन जमां : एसपी लोहरदगा से एसपी गुमला.

मनीष टोप्पो : एसपी विशेष शाखा से एसपी खूंटी.

हरविंदर सिंह : एसपी संचार एवं तकनीकी सेवाएं से एसपी बोकारो.

मुकेश कुमार : समादेष्टा एसआईएसएफ बोकारो से एसपी गोड्डा.

राकेश रंजन : समादेष्टा जैप-1 से एसपी पश्चिमी सिंहभूम.

शंभू कुमार सिंह : एसपी गुमला से समादेष्टा जैप-4 बोकारो और एसआईएसएफ बोकारो का प्रभार.

एक नजर में संदेश
गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार सभी अधिकारियों को अविलंब नये पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का आदेश दिया गया है. जिनका अन्यत्र तबादला नहीं हुआ है, उन्हें पुलिस मुख्यालय में योगदान हेतु निर्देशित किया गया है.

इसे भी पढ़ें : West Singhbhum: पश्चिम सिंहभूम को मिला नया प्रशासक, 134वें उपायुक्त चंदन कुमार ने संभाली कमान


Spread the love

Related Posts

Ranchi: राँची के कार्तिक उरांव फ्लाईओवर पर स्टंट का वीडियो वायरल, बाइक जब्त – ‘हंटर राइडर’ की तलाश जारी

Spread the love

Spread the loveराँची: राँची के बाबू कार्तिक उरांव फ्लाईओवर (सिरटोली फ्लाईओवर) पर एक युवक द्वारा बाइक से खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. वायरल…


Spread the love

Jharkhand: 6 महीने से नहीं मिला कमीशन, PDS डीलर बोले- इस बार नहीं बांटेंगे राशन

Spread the love

Spread the loveराँची: राज्य के 25,000 से अधिक सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) डीलर इस महीने हड़ताल पर जाने की तैयारी में हैं. डीलरों ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *