Ranchi : झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जारी की 11 नेताओं की सूची, रखेंगे पार्टी का पक्ष

 

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने पार्टी के कार्यक्रमों, निर्णयों और समसामयिक मुद्दों पर मीडिया में पार्टी का पक्ष रखने के लिए 11 नेताओं की एक नई सूची जारी की है। पार्टी महासचिव विनोद कुमार पांडेय के हस्ताक्षर से बुधवार को यह सूची जारी की गई.

सूची में शामिल प्रमुख नेता

सूची में शामिल प्रमुख नेताओं में डॉ. सरफराज अहमद (गिरिडीह), मिथिलेश ठाकुर, पंकज मिश्रा, विजय हांसदा (साहिबगंज), डॉ. महुआ माजी (रांची), विकास कुमार मुंडा (रांची), डॉ. नीलम मिश्रा (धनबाद), प्रो. अशोक कुमार सिंह (रांची), मनोज यादव (पूर्वी सिंहभूम), तनुज खत्री (रांची), और धीरज दुबे (गढ़वा) शामिल हैं.

पैनल सदस्यों को निर्देश

झामुमो ने नए पैनल सदस्यों को निर्देश दिया है कि वे पार्टी का पक्ष रखते हुए अपनी मर्यादा बनाए रखें और किसी भी नए समसामयिक विषय पर बयान देने से पहले केंद्रीय नेतृत्व से अनुमति अवश्य लें.

 उद्देश्य – मज़बूत मीडिया रणनीति

यह कदम झामुमो की मज़बूत मीडिया रणनीति को और मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है ताकि पार्टी के दृष्टिकोण को अच्छे और सही ढंग से जनता और मीडिया तक पहुंचाया जा सके.

Spread the love

Related Posts

Jhargram : निर्माणाधीन अंडरपास का एक हिस्सा हुआ ध्वस्त, सुरक्षा और निर्माण की गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल

टीएमसी विधायक ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, योजना में भ्रष्टाचार का लगाया आरोप झाड़ग्राम : जंगलमहल क्षेत्र में विकास और पर्यावरण के संतुलन को ध्यान में रखकर बनाई जा…

Spread the love

Jamshedpur : बर्मामाइंस में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, 69.10 लाख की जनहितकारी योजनाओं का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया शिलान्यास 

जमशेदपुर : पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में विधायक पूर्णिमा साहू ने मंगलवार को बर्मामाइंस क्षेत्र में नगर विकास एवं आवास विभाग की निधि से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time