Kharagpur: अनुकरणीय कार्यों के लिए खड़गपुर रेल मंडल के 4 कर्मियों को मिला DRM पुरस्कार

खड़गपुर: पूर्व दक्षिण रेलवे के खड़गपुर मंडल में उत्कृष्ट सतर्कता, त्वरित निर्णय क्षमता और कर्तव्यनिष्ठा का प्रदर्शन करने वाले चार रेलकर्मियों को आज मंडल रेल प्रबंधक के.आर. चौधरी ने DRM-स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया.

इन कर्मचारियों ने अपनी सतर्कता से संभावित रेल दुर्घटनाओं को टालकर न सिर्फ यात्रियों की जान बचाई, बल्कि रेलवे की महत्वपूर्ण परिसंपत्तियों की भी रक्षा की.

कौन हैं ये सतर्क रेल प्रहरी?

सागर गुप्ता, लोको पायलट (गुड्स/एनएमपी)
दिनांक 20.04.2025 को ट्रेन संख्या E/N HEBS का संचालन करते समय, उन्होंने UP लाइन पर फंसी एक मारुति वैन को देखा. तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाकर समय रहते ट्रेन को रोक दिया. उनकी सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया.

अनुपम मुखर्जी, सीनियर मोटरमैन (टीपीकेआर)
21.05.2025 को ट्रेन संख्या 38919 का संचालन करते हुए उन्होंने सतर्कता से कार्य करते हुए स्टेशन अधिकारियों के साथ समन्वय कर सुरक्षित ट्रेन परिचालन सुनिश्चित किया. उनका त्वरित और जिम्मेदार व्यवहार सराहनीय रहा.

दीपेंद्र कुमार, वरिष्ठ मोटरमैन (केजीपी)
1.06.2025 को रात में ट्रेन संख्या 38727 का संचालन करते समय उन्होंने पटरी पर अवरोध देखा. उन्होंने तुरंत ट्रेन रोककर अवरोध हटाया और घटना की सूचना दी, जिससे रात के समय किसी गंभीर दुर्घटना की आशंका टल गई.

सुजीत रॉय, लोको पायलट (गुड्स/एनएमपी)
15.05.2025 को कोकपाड़ा और दलभूमगढ़ के बीच ट्रेन संख्या ME/NM/BOX/E चलाते समय उन्होंने ट्रैक पर एक संभावित अवरोध देखा. उन्होंने ट्रेन रोककर उसे हटाया और दुर्घटना को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

मंडल रेल प्रबंधक के.आर. चौधरी ने चारों कर्मचारियों की सतर्कता, व्यावसायिकता और सुरक्षा के प्रति निष्ठा की खुले दिल से प्रशंसा की. उन्होंने कहा,
“इन कर्मियों ने जो किया, वह सभी रेलकर्मियों के लिए अनुकरणीय उदाहरण है. ऐसी सतर्कता ही भारतीय रेलवे को सुरक्षित और विश्वसनीय बनाती है.”

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: बंदूक की नोक पर दो करोड़ के आभूषण लूट, सरहदी कार्रवाई में दो गिरफ्तार


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Chaibasa : सड़क दुर्घटना में नेक मददगार, राहवीर की भूमिका अहम, समय पर सहायता से बच सकती हैं कई जानें : संतोष कुमार

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय ) : एमडीडीटीआई में रेलकर्मियों को सड़क सुरक्षा, गोल्डन ऑवर, प्राथमिक उपचार और आपदा प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण दिया गया सड़क दुर्घटना केवल एक व्यक्ति की नहीं,…

Spread the love

Bahragora : साइक्लोन अर्णव के प्रभाव से हुई 70 एमएम बारिश से धान की फसल पर मंडराया भारी संकट, अन्नदाता को सता रहा आर्थिक नुकसान का डर

बहरागोड़ा : तीन राज्यों के त्रिवेणी संगम में स्थित बहरागोड़ा प्रखंड में साइक्लोन अर्णव के असर से पिछले दो दिनों के दौरान हुई मूसलाधार बेमौसम बारिश ने किसानों की नींद…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time