Deoghar : श्रावणी मेले में ड्रोन से होगी ब्लड की डिलीवरी,श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए 32 अस्थायी स्वास्थ्य केंद्र 41 एंबुलेंस और 160 चिकित्सकों की तैनाती की गई 

 

स्वास्थ्य मंत्री ने की अधिकारियों के साथ बैठक, तैयारियों की ली जानकारी
देवघर । स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मंगलवार को परिसदन में श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक में स्वास्थ्य सुविधा, खाद्य आपूर्ति, आपदा प्रबंधन, एआई टेक्नोलॉजी के उपयोग, ड्रोन से ब्लड सप्लाई, नकली दवाओं की निगरानी तथा मिलावटी खाद्य पर नियंत्रण जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने पीपीटी के माध्यम से सभी विभागीय तैयारियों की जानकारी दी। बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री ने कहा कि इस वर्ष श्रावणी मेला में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 32 अस्थायी स्वास्थ्य केंद्र, 41 एंबुलेंस और 160 चिकित्सकों की तैनाती की गई है।

मेले के लिए 300 प्रकार की दवाओं की अग्रिम आपूर्ति

300 प्रकार की विशेष दवाओं की अग्रिम आपूर्ति कर ली गई है, जिससे किसी भी आपातकालीन परिस्थिति से निपटा जा सके। मंत्री ने बताया कि मेला क्षेत्र में पहली बार एआई आधारित निगरानी प्रणाली लगाई जा रही है, जो भीड़ नियंत्रण, चिकित्सा जरूरतों की पूर्व जानकारी, आपदा की पूर्व चेतावनी जैसे मामलों में कारगर साबित होगी। यदि किसी श्रद्धालु को तुरंत रक्त की आवश्यकता होगी, तो ड्रोन के माध्यम से ब्लड बैंक से रक्त की आपूर्ति की जाएगी। यह देश में किसी मेले में पहली बार हो रहा है। डॉ. अंसारी ने स्पष्ट कहा कि नकली दवाओं पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा, इसके लिए औषधि निरीक्षण दल गठित किया गया है। किसी भी संदिग्ध दवा की तत्काल जांच कर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, मेला क्षेत्र में किसी भी प्रकार की नशाखोरी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

नकली दवा और मिलावटी खाद्य सामग्रियों पर अंकुश

स्पेशल टीम, ड्रग इंस्पेक्टर और जिला पुलिस संयुक्त रूप से गश्त करेंगी। मेला क्षेत्र में बिकने वाले खाद्य पदार्थों में किसी प्रकार का रंग, मिलावट या हानिकारक सामग्री नहीं होनी चाहिए। ऐसा पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सहित जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कार्रवाई होगी। श्रावणी मेला के दौरान किसी भी अप्रत्याशित घटना से निपटने के लिए एनडीआरएफ की टीम को मेला क्षेत्र में प्रतिनियुक्त किया जाएगा, जो हर स्थिति के लिए तैयार रहेगी। साथ ही, आपातकालीन चिकित्सा वाहन, संपर्क कंट्रोल रूम, तथा सर्विलांस टीम सक्रिय रहेंगी। बैठक में देवघर विधायक सुरेश पासवान, सारठ विधायक उदय शंकर सिंह, जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर, निदेशक अभियान (एनएचएम) शशि प्रकाश झा, एमडी कॉरपोरेशन अबु इमरान, देवघर एसपी अजीत पीटर डुंगडुग, नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, सिविल सर्जन डॉ. युगल किशोर चौधरी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Chaibasa : सड़क दुर्घटना में नेक मददगार, राहवीर की भूमिका अहम, समय पर सहायता से बच सकती हैं कई जानें : संतोष कुमार

    चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय ) : एमडीडीटीआई में रेलकर्मियों को सड़क सुरक्षा, गोल्डन ऑवर, प्राथमिक उपचार और आपदा प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण दिया गया सड़क दुर्घटना केवल एक व्यक्ति की नहीं,…

    Spread the love

    Bahragora : साइक्लोन अर्णव के प्रभाव से हुई 70 एमएम बारिश से धान की फसल पर मंडराया भारी संकट, अन्नदाता को सता रहा आर्थिक नुकसान का डर

    बहरागोड़ा : तीन राज्यों के त्रिवेणी संगम में स्थित बहरागोड़ा प्रखंड में साइक्लोन अर्णव के असर से पिछले दो दिनों के दौरान हुई मूसलाधार बेमौसम बारिश ने किसानों की नींद…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time