गम्हरिया: कांड्रा-आदित्यपुर मार्ग पर गुरुवार को गम्हरिया के लाल बिल्डिंग चौक स्थित ट्रैफिक सिग्नल के पास एक ट्रक ने तेज रफ्तार में एक कार को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई. घटना के बाद ट्रक चालक और कार चालक के बीच सड़क पर ही तीखी बहस शुरू हो गई. इस विवाद के कारण दोनों वाहन वहीं रुके रहे, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. सूचना पाकर आदित्यपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क के किनारे लगवाया और स्थिति को सामान्य किया. इसके बाद यातायात बहाल हो सका.
इसे भी पढ़ें : Potka: उकशासन स्थल पर बुलडोजर से नाराज़ भूमिज समाज, ठेकेदार की गैरहाज़िरी से और भड़की भावनाएँ
There is no ads to display, Please add some



















































