Jamshedpur: टीआरटी कार्य के चलते झारखंड की 8 ट्रेनें 8 दिनों तक रद्द

 

जमशेदपुर: झारखंड के चक्रधरपुर रेल मंडल में गम्हरिया और सीनी स्टेशन के बीच चल रहे टीआरटी (ट्रैक रिन्यूअल ट्रेन) कार्य के कारण यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है. इसी के तहत रेलवे ने आठ ट्रेनों को आगामी 4, 7, 11, 14, 18, 21, 25 और 28 जून को रद्द करने की घोषणा की है.

रद्द की जाने वाली प्रमुख ट्रेनें इस प्रकार हैं:

* 12021/12020 हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस
* 68003/68004 टाटा-गुआ-टाटा मेमू पैसेंजर
* 68043/68044 टाटा-राउरकेला-टाटा मेमू
* 18109/18110 टाटा-इतवारी-टाटा एक्सप्रेस

कई ट्रेन रद्द

शनिवार को इन ट्रेनों के रद्द रहने से यात्रियों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ा. इसके अलावा दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस और हावड़ा-पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस भी शनिवार को चक्रधरपुर स्टेशन पर कई घंटे देरी से पहुंचीं.

यह व्यवस्था 28 जून तक जारी रहेगी

रेलवे ने बताया कि 28 जून तक हर बुधवार और शनिवार को लाइन ब्लॉक लिया जा रहा है जिससे ट्रेन संचालन प्रभावित हो रहा है.इसी कार्य के तहत हावड़ा-टीटलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस को टाटानगर और कांटाभांजी-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस को राउरकेला में शॉर्ट टर्मिनेट किया गया. यह व्यवस्था 28 जून तक जारी रहेगी.

यात्रियों से अपील

इसके अलावा ट्रेन संख्या 18477/18478 पुरी-ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस और 13288/13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस को 29 जून तक कुछ तिथियों में परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे सफर पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य ले लें.

Spread the love
  • Related Posts

    Lohardaga : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय मिले लोहरदगा के उपायुक्त से, पर्यटन स्थल चूल्हा पानी तक जाने वाली बड़की चांपी और सलगी के बीच की सड़क होगी दुरुस्त 

    सलगी पंचायत के दिन फिरेंगे, विकास हेतु मंत्री से अनुरोध किया गया 25 मई गंगा दशहरा, चूल्हा पानी में कीर्तन और अष्टजाम का आयोजन लोहरदगा : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक…

    Spread the love

    Ramgrah : तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकराई, बाइक सवार की मौत, मुआवजे के लिए लोगो ने सड़क किया जाम

    रामगढ़ : रामगढ़ जिले के वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के सारुबेडा में सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर में मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time