कोलकाता: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता के निकट न्यू टाउन में केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला के नए भवन का उद्घाटन किया. यह पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत में आपराधिक न्याय प्रणाली को मजबूत करने में बहुत योगदान देगा. उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, ‘ 88 करोड़ की लागत से भवन का निर्माण हुआ है, परंतु इस CFSL के माध्यम से पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, ओडिशा, असम, सिक्किम और उत्तर पूर्व के सभी राज्यों को साक्ष्य आधारित आपराधिक न्याय प्रणाली विकसित करने में समग्र दृष्टिकोण की भूमिका का निर्वहन करने में मदद मिलेगी.’
इसे भी पढ़ें : Jhargram: शिक्षक संगठन निखिल बंग शिक्षा समिति ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित
There is no ads to display, Please add some



















































