सांसद विद्युत वरण महतो ने टुसू व मकरसंक्रांति को लेकर सोनारी दोमुहानी नदी क्षेत्र का किया दौरा

 

जमशेदपुर : सांसद विद्युत वरण महतो ने टुसू पर्व एवं मकर संक्रांति पर सोनारी स्थित दोमुहानी नदी क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में सफाई अभियान का जायजा लिया और सफाईकर्मियों से बातचीत कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। सांसद ने क्षेत्र में साफ-सफाई की स्थिति पर संतोष व्यक्त किया और जुस्को के अधिकारियों से समन्वय बनाकर स्वच्छता के प्रयासों को और प्रभावी बनाने की बात कहीं।

इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती मनाई गई

स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की

सांसद ने कहा कि टुसू पर्व झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है और इस अवसर पर दोमुहानी जैसे धार्मिक व सांस्कृतिक महत्व के स्थानों की स्वच्छता और सुंदरता सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि इस पर्व पर बड़ी संख्या में लोग नदी क्षेत्र में एकत्रित होते हैं, जिसके कारण स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। सफाईकर्मियों को प्रोत्साहित करते हुए सांसद महतो ने उनकी मेहनत की सराहना की और उन्हें हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। साथ ही, जुस्को के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे नियमित रूप से क्षेत्र का निरीक्षण करें और पर्व के दौरान स्वच्छता व्यवस्था को सुनिश्चित करें। उन्होंने क्षेत्रवासियों से भी अपील की कि वे स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें और पर्व को पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता के साथ मनाएं।

इसे भी पढ़ें : रघुवर दास के संबंध में कांग्रेस नेता बंधु तिर्की का बयान हताशा का प्रतीक – रवि शंकर तिवारी

  ये थे उपस्थित

इस दौरान मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि चित्तरंजन वर्मा, जिला मीडिया सह प्रभारी अखिलेश सिंह, बिस्टूपूर मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी, सोनारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार, सतेन्द्र सिंह यादव, कृष्णा यादव, डाक्टर दिपक घोष, सुखदेव सिंह, शंकर राय,काजल मुखर्जी, कैलाश सरदार, सरिता लाल, कबिता मुंडा, तापस नंदी, अमर दास, रासबिहारी प्रसाद, सुरेश प्रसाद साहू, उत्तम, पप्पू साहू, राकेश सहित अन्य उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : कांटाशोल आंगनबाड़ी केन्द्र व आयुष्मान आरोग्य केन्द्र का जिला स्तरीय टीम ने किया निरीक्षण


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में ‘बोलेगा खुकड़ाडीह’ कार्यक्रम शुरू

जादूगोड़ा : पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में सोमवार से ‘बोलेगा खुकड़ाडीह’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस नवाचार कार्यक्रम के तहत बच्चे प्रार्थना सभा में अपनी मातृभाषा में ‘अपने…

Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर में बढ़ते आपराधिक घटनाओं से व्यापारी वर्ग चिंतित, विजय आनंद मूनका ने मुख्यमंत्री से मांगी मजबूत सुरक्षा व्यवस्था

बैंक डकैती, चोरी, छिनतई, मारपीट और गोलीबारी जैसी घटनाओं पर जताई चिंता त्योहार एवं शादी के सीजन को देखते हुए बाजारों में अतिरिक्त पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की मांग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time