देवघर: आगामी 7 जून को मनाए जाने वाले ईद-उल-जोहा (बकरीद) पर्व को लेकर देवघर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक और सख्त इंतजाम किए हैं। उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने जानकारी दी कि जिले में शांति, विधि-व्यवस्था और आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।उपायुक्त ने बताया कि जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल अधिकारी और थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया गया है, ताकि स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर सहयोग सुनिश्चित किया जा सके। पर्व के दिन चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।
सोशल मीडिया पर रहेगी प्रशासन की पैनी नजर
डीसी ने बताया कि त्योहार के दौरान सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी। किसी भी तरह की अफवाह या भड़काऊ पोस्ट करने वालों के विरुद्ध त्वरित और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने पुलिस विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सोशल मीडिया पर सक्रिय निगरानी रखते हुए हर संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाए। उपायुक्त ने कहा कि बकरीद आपसी भाईचारे, बलिदान और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि वे पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं और प्रशासन को सहयोग करें।
इस पहल के माध्यम से देवघर प्रशासन यह सुनिश्चित करने में जुटा है कि जिले में बकरीद का पर्व पूरी शांति, सुरक्षा और धार्मिक सौहार्द के माहौल में संपन्न हो।
इसे भी पढ़ें : Ramgarh: बकरीद को लेकर प्रशासन सतर्क, पुलिस अधीक्षक ने दिए कड़े निर्देश
There is no ads to display, Please add some


















































