Jamshedpur: विधि-व्यवस्था पर कांग्रेस की चिंता, प्रशासन को दिए यह तीन सूत्रीय सुझाव

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के प्रतिनिधिमंडल ने वरीय आरक्षी अधीक्षक (SSP) पियुष पांडे से औपचारिक मुलाकात कर जिले की विधि-व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की. प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने किया. इस अवसर पर बुके और अंगवस्त्र भेंट कर SSP को पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी गई. जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने SSP से आग्रह किया कि आम नागरिकों और व्यापारियों के हित में जिले की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखा जाए. उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है. ऐसे में यातायात और पार्किंग पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है.

जागरूकता अभियान और चेकिंग पर चर्चा
दुबे ने सुझाव दिया कि यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए समय-समय पर जन-जागरूकता अभियान चलाया जाए. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि चेकिंग के नाम पर शहर का माहौल बिगड़ रहा है. ऐसे मामलों में पुलिस प्रशासन को संवेदनशीलता बरतने की जरूरत है ताकि जनता का विश्वास प्रशासन और सरकार पर बना रहे.

प्रशासन को सहयोग का आश्वासन
जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी जनहित के मामलों में प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने को तैयार है. जिला कांग्रेस कमिटी बुधवार को उपायुक्त से मुलाकात कर मुसाबनी बाजार के दुकानदारों की समस्याओं को उनके समक्ष रखेगी.मुलाकात के दौरान प्रदेश सचिव राकेश कुमार तिवारी, अवधेश सिंह, सुखदेव सिंह मल्ली, अरुण कुमार सिंह, राकेश साहू, ज्योति मिश्र, अमर कुमार मिश्र, अमरजीत नाथ मिश्र, सन्नी सिंह, शाहनवाज खान, सूरज मुंडा, अजय शर्मा, रंजीत सिंह, शिल्पी चक्रवर्ती, शमशेर आलम, अनिल सिंह और मनोज उपाध्याय मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें : Baharagora: प्रतिभा सम्मान समारोह में राज्यपाल ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अर्नब चक्रवात के कारण 28 व 29 को पूर्वी सिंहभूम में  KG से 12 वीं तक की कक्षाएं रहेंगी स्थगित

जमशेदपुर : भारत मौसम विज्ञान केंद्र झारखण्ड राँची के पूर्वानुमान के द्वारा झारखण्ड के विभिन्न जिलों में चक्रवात ‘अर्णव’ (Cyclone Arnab) एवं भारी बारिश की चेतावनी देते हुए सतर्कता बरतने…

Spread the love

Muri : मातृभूमि सेवा संस्थान ने महिलाओं के बीच बांटे 150 निःशुल्क हंसुए

धान कटाई में सुविधा पहुंचाने के उद्देश्य से भुलि और जालुहोटांग गांव में किया गया वितरण मुरी : सिल्ली प्रखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों भुलि और जालुहोटांग में मातृभूमि सेवा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time