Jamshedpur: शादीशुदा युवक की दबंगई, 17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश और धमकी

चांडिल: चांडिल अनुमंडल के कपाली ओपी क्षेत्र स्थित पुडिसिली गांव में एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की कोशिश और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. गांव के ही शादीशुदा युवक रतन सोरेन पर यह गंभीर आरोप लगाया गया है. पीड़िता के अनुसार, वह एक दिन जब पानी लेने बाहर गई थी, उसी समय आरोपी रतन सोरेन ने जबरन उसे मोबाइल देने की कोशिश की. मना करने पर आरोपी ने धमकी दी कि यदि मोबाइल नहीं ली तो भी घर में घुसकर देंगे. बात नहीं करोगी तो जान से मार देंगे. जहां जाओगी, वहीं मारेंगे.

रिश्तों की मर्यादा को किया तार-तार
पीड़िता ने आरोपी को यह समझाने की कोशिश की कि वह शादीशुदा है, उसके बच्चे और पत्नी हैं, और वह उसे ‘भैया’ तथा उसकी पत्नी को ‘भाभी’ मानती है. लेकिन रतन ने इन रिश्तों की मर्यादा को नज़रअंदाज़ कर पीछा करना और धमकाना जारी रखा. एक दिन आरोपी ने आधार कार्ड बनवाने का बहाना बनाकर लड़की को घर से बाहर बुलाया. आने-जाने के लिए ऑटो भाड़ा भी दिया. इसके बाद वह उसे भादूडीह इलाके में ले गया, न कि उसके घर. डर और असमंजस में लड़की चुप रही.

रात में घर में घुस आया आरोपी
29 मई की रात जब पीड़िता अपने घर में मच्छरदानी के अंदर सो रही थी, तभी रतन सोरेन चुपचाप घर में घुस आया. संयोगवश घर के अन्य सदस्य उस समय किसी आपसी विवाद के कारण जाग रहे थे. लड़की की भाभी ने आरोपी को अंदर आते देख लिया और शोर मचाया. इस पर पीड़िता का भाई दौड़कर उसे पकड़ने में सफल रहा. पीड़िता के भाई चंद्र मोहन सोरेन ने कपाली ओपी में लिखित शिकायत दी है. उन्होंने बताया कि आरोपी पहले भी उसकी बहन को जबरन परेशान करता रहा था लेकिन डर की वजह से वह चुप रही. अब मामला पूरे गांव के सामने उजागर हो गया है.

प्रशासन से न्याय और सुरक्षा की मांग
परिजनों ने कपाली ओपी और सरायकेला-खरसावां पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि आरोपी पर पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म की कोशिश, आपराधिक धमकी और अवैध प्रवेश जैसी धाराओं में कड़ी कार्रवाई हो. साथ ही नाबालिग को सुरक्षा प्रदान की जाए और पूरे परिवार को न्याय मिले. घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश व्याप्त है. लोग प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की अपेक्षा कर रहे हैं. यह पीड़िता के साहस और परिजनों की सतर्कता का परिणाम है कि मामला सार्वजनिक हो सका. अब सवाल उठता है कि क्या दबंग आरोपियों पर समय रहते कानून का शिकंजा कसेगा?

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: विधि-व्यवस्था पर कांग्रेस की चिंता, प्रशासन को दिए यह तीन सूत्रीय सुझाव

 

 

 

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अर्नब चक्रवात के कारण 28 व 29 को पूर्वी सिंहभूम में  KG से 12 वीं तक की कक्षाएं रहेंगी स्थगित

जमशेदपुर : भारत मौसम विज्ञान केंद्र झारखण्ड राँची के पूर्वानुमान के द्वारा झारखण्ड के विभिन्न जिलों में चक्रवात ‘अर्णव’ (Cyclone Arnab) एवं भारी बारिश की चेतावनी देते हुए सतर्कता बरतने…

Spread the love

Muri : मातृभूमि सेवा संस्थान ने महिलाओं के बीच बांटे 150 निःशुल्क हंसुए

धान कटाई में सुविधा पहुंचाने के उद्देश्य से भुलि और जालुहोटांग गांव में किया गया वितरण मुरी : सिल्ली प्रखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों भुलि और जालुहोटांग में मातृभूमि सेवा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time