Jhargram: पुलिस ने अवैध शराब बेचने वालों पर चलाया सख्त अभियान – 250 बोतल विदेशी शराब जब्त, एक गिरफ्तार

झाड़ग्राम: झाड़ग्राम जिले के गोपीबल्लभपुर 2 प्रखंड के बेलियाबेडा थाना क्षेत्र के चोरचिता गांव में पुलिस ने अवैध रूप से विदेशी शराब बेचने वाली कई दुकानों और एक किराना दुकान पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में लगभग 40 हजार रुपये मूल्य की विदेशी शराब बरामद हुई। बेलियाबेडा थाना प्रभारी नीलू मंडल के नेतृत्व में पुलिस ने एक किराना दुकान से 250 बोतल विदेशी शराब जब्त की। इस मामले में चोरचिता गांव के निवासी काजल सीट नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। मंगलवार को उसे झाड़ग्राम जिला अदालत में पेश किया गया, जहां न्यायालय ने दो दिन की जेल हिरासत का आदेश दिया।

गुप्त सूचना के आधार पर शुरू हुई निगरानी
पुलिस सूत्रों के अनुसार, अवैध शराब की बिक्री की सूचना मिलने के बाद कुछ दिनों से निगरानी की जा रही थी। आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने सोमवार शाम छापेमारी कर इस बड़ी बरामदगी को अंजाम दिया। बेलियाबेडा थाना की अधिकारी नीलू मंडल ने कहा कि पुलिस अवैध विदेशी शराब की बिक्री और निर्माण के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रखेगी। भविष्य में इस प्रकार के सभी अपराधियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: टाटानगर से चाईबासा और चाकुलिया के लिए दो नई लोकल ट्रेनों की शुरुआत 6 जून से

Spread the love

Related Posts

Jhargram : झाड़ग्राम पुलिस ने अपराध, यौन उत्पीड़न और बाल विवाह की रोकथाम को लेकर शैक्षणिक संस्थानों में चलाया जागरूकता अभियान

झाड़ग्राम : महिला एवं बाल सुरक्षा, नशामुक्ति, अवैध शराब कारोबार और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर झाड़ग्राम जिला पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जागरूकता और प्रवर्तन अभियान चलाया।…

Spread the love

Jhargram :  अवैध चुलाई शराब के कारोबार पर आबकारी विभाग का प्रहार, 80 लीटर शराब व 450 लीटर फर्मेटेड वॉश नष्ट किया

झाड़ग्राम : मंगलवार को झाड़ग्राम जिले के गोपीबल्लभपुर-2 ब्लॉक के विभिन्न इलाकों में अवैध चुलाई (देशी) शराब के कारोबार के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया गया। नयाग्राम सर्किल के आबकारी विभाग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time