Jamshedpur: हरित भविष्य के लिए 106 बटालियन की सक्रिय पहल, पर्यावरण संरक्षण के लिए समर कैंप से नई शुरुआत

जमशेदपुर: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 106 बटालियन द्रुत कार्य बल ने पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता के लिए दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया। इन कार्यक्रमों में वृक्षारोपण अभियान और शिवम् शिल्प कला केंद्र के समर कैंप का शुभारंभ शामिल था।

कमांडेंट राजीव कुमार के नेतृत्व में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में डॉ. अश्विनी कुमार, शैलेन्द्र कुमार, सचिदानंद मिश्र, नागेन्द्र सिंह, मनीषा पाठक सहित कई अधिकारीगण, बटालियन के जवान, विद्यार्थी एवं स्थानीय समुदाय के सदस्य सक्रिय रूप से शामिल हुए। सभी ने देशी एवं पर्यावरण अनुकूल पौधों का रोपण कर पर्यावरण सुरक्षा का सशक्त संदेश दिया।

वृक्षारोपण अभियान के साथ-साथ RCWA-106वीं वाहिनी के सहयोग से शिवम् शिल्प कला केंद्र द्वारा आयोजित समर कैंप का भी शुभारंभ किया गया। यह पांच दिनों तक चलेगा, जिसमें बच्चों को खेल, पेंटिंग, आर्ट एवं क्राफ्ट गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता और सामाजिक चेतना विकसित करने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कमांडेंट राजीव कुमार ने कहा कि ये पहलें हमारे लिए हरित, स्वस्थ और जागरूक भविष्य की ओर महत्वपूर्ण कदम हैं। हमें न केवल पौधों का संरक्षण करना है, बल्कि पर्यावरणीय शिक्षा को भी प्राथमिकता देनी होगी ताकि आने वाली पीढ़ियां स्वच्छ और संतुलित पर्यावरण में जीवन यापन कर सकें।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने पौधों की सुरक्षा और संरक्षण का संकल्प लिया। यह आयोजन 106 बटालियन की पर्यावरणीय जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब है।

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: “पौधा रोपिए, पेड़ बनाइए, मां को समर्पित कीजिए”, MeriLiFE पोर्टल पर दिखेगी हर पौधे की कहानी

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : रेल यात्री संघर्ष समिति के बैनर तले ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान 26 को 

वाइटबोर्ड पर दस्तखत होगा, क्यूआर कोड वाले पर्चे भी दिये जाएंगे जमशेदपुर : यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ रेल यात्री संघर्ष समिति की तरफ से रविवार को आयोजित होने…

Spread the love

Jamshedpur : बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल में पृथ्वी दिवस का आयोजन ।पर्यावरण संरक्षण के प्रति छात्रों को किया गया जागरूक 

जमशेदपुर : बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल में पृथ्वी दिवस बड़े उत्साह एवं विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time