Corona: देशभर में केस बढ़े, बच्चों और बुजुर्गों पर खतरा – केंद्र ने राज्यों को जारी किए निर्देश

नई दिल्ली: कोविड-19 के मामलों में एक बार फिर वृद्धि देखी जा रही है. केरल, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में संक्रमण के नए केस मिलने के बाद केंद्र सरकार सतर्क हो गई है. इसके चलते स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को मॉक ड्रिल और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा के निर्देश दिए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार सबसे ज्यादा केस केरल से सामने आ रहे हैं. यहां बीते एक सप्ताह में दर्जनों संक्रमितों की पुष्टि हुई है. स्थिति को गंभीर मानते हुए अस्पतालों में आइसोलेशन बेड, ऑक्सीजन, जीवन रक्षक दवाएं और वेंटिलेटर की उपलब्धता को लेकर समीक्षा की जा रही है.

मुंबई, भोपाल और नोएडा जैसे प्रमुख शहरी क्षेत्रों में भी संदिग्ध लक्षणों वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है. कई अस्पतालों में हल्की सर्दी-खांसी या बुखार वाले मरीजों को कोविड टेस्ट के लिए भेजा जा रहा है.

 

राज्यों को केंद्र का निर्देश: मॉक ड्रिल अनिवार्य
स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों से कहा है कि वे 6 जून को मॉक ड्रिल आयोजित करें और यह सुनिश्चित करें कि:
कोविड अस्पतालों में पर्याप्त संसाधन हों
स्टाफ प्रशिक्षित हो
जरूरी दवाओं और PPE किट का स्टॉक उपलब्ध हो

 

नई लहर की आशंका या सामान्य उतार-चढ़ाव?
विशेषज्ञों के अनुसार यह कोविड की नई लहर का संकेत हो सकता है, लेकिन फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है. ज्यादातर मरीजों में हल्के लक्षण ही देखे गए हैं और अस्पतालों में भर्ती दर बेहद कम है.

 

संक्रमण से कैसे बचें?
भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क का प्रयोग करें
हाथों की सफाई का ध्यान रखें
लक्षण होने पर जांच करवाएं
बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ख्याल रखें

हालांकि कोविड अब महामारी नहीं रहा, लेकिन चूकना खतरे से खाली नहीं. यदि राज्यों की सतर्कता और जनता की सजगता बनी रही, तो यह संभावित संक्रमण एक बड़ी चुनौती बनने से रोका जा सकता है.

 

इसे भी पढ़ें :

Corona Cases: दो मौतें, 3700 से ज्यादा सक्रिय केस, फिर लौट रहा है कोरोना – बढ़ते आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता
Spread the love

Related Posts

Bahragora : CHC बहरागोड़ा में आयोजित समेकित स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, मुफ्त जाँच व दवाओं के साथ एड्स से बचाव की दी गई जानकारी 

बहरागोड़ा : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बहरागोड़ा में सोमवार को आयोजित एक दिवसीय समेकित स्वास्थ्य शिविर (IHC) दूर-दराज के ग्रामीणों के लिए संजीवनी साबित हुआ, जहाँ सैकड़ों लोगों ने एक…

Spread the love

Jhargram : झाड़ग्राम होटल ओनर्स एसोसिएशन की पहल पर झाड़ग्राम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर में चलाया गया सफाई अभियान 

झाड़ग्राम : शाल-महुआ के घने हरे-भरे जंगलों से घिरा ‘अरण्य सुंदरी’ झाड़ग्राम अपनी प्राकृतिक सुंदरता और हरियाली के लिए प्रसिद्ध है। शहर को और अधिक सुंदर, स्वच्छ एवं पर्यावरण के अनुकूल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time