potka: दो सहेलियों के जिले में 8वां और 10वां रैंक लाने पर गाजुड़ संस्था के संस्थापक ने किया सम्मानित ने किया

पोटका : 12वीं में पोटका के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के टॉपगढ़िया की रहने वाली दो सहेलियों बेजे सरदार एवं आयनामनी सरदार द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में पूर्वी सिंहभूम जिले में आठवां एवं दसवां रैंक लाकर जिला के साथ पोटका क्षेत्र का गौरव को बढ़ाई हैं। जिसको लेकर गाजुड़ संस्था के संस्थापक जन्मेजय सरदार द्वारा उन्हें फूलों का गुलदस्ता एवं शॉल ओढाकर सम्मानित किया गया। साथ ही साथ दोनों सहेलियों ने आगे पढ़ाई जारी रखते हुए बेजे सरदार शिक्षक एवं आयनामनी आईएएस बनकर देश एवं गांव की सेवा करना चाहती है।

आलस मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन

वही सम्मानित करने पहुंचे जन्मेजय सरदार ने कहा कि शिक्षा ही एकमात्र ऐसा विकल्प है। जिसके माध्यम से समाज,परिवार एवं देश का विकास संभव है। उन्होंने कहा की आलस मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन है। आलस का त्याग करके ही लक्ष्य को पाया जा सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि ईर्ष्या,क्रोध मनुष्य का दुश्मन है। मगर इसका सदुपयोग करने पर मनुष्य इंसान बनने के साथ बुलंदी तक पहुंच सकता है। ईर्ष्या का प्रयोग प्रतियोगिता के माध्यम से सफलता के लिए किया जाना चाहिए।

दोनों सहेलियों को आगे बढ़ने की शुभकामना

उन्होंने दोनों सहेलियों को आगे बढ़ने का शुभकामना देते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में जहां भी उनकी जरूरत हो वह सहयोग करने को तैयार है। आप दोनों सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में एक गरीब परिवार से आते हैं। आप शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़े ताकि आप दोनों एक कीर्तिमान स्थापित करे।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Potka : शेचेन क्लिनिक में मरीजों को मिल रही नई जिंदगी, कम खर्च में फिजियोथेरेपी उपलब्ध कराकर मरीजों को आत्मनिर्भर बना रहे डॉ अभिमन्यु 

    पोटका : करुणा शेचेन द्वारा संचालित शेचेन क्लिनिक का फिजियोथेरेपी सेंटर ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों के लिए उम्मीद की नई किरण बन रहा है। यहां मात्र 30 रुपये में फिजियोथेरेपी…

    Spread the love

    Bahragora : बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सहियाओं के कौशल एवं ज्ञान वृद्धि मूल्यांकन कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन

    बहरागोड़ा : बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उत्पल मुर्मू की अध्यक्षता में 10 दिनों तक चले सहिया और सहिया साथियों के कौशल एवं ज्ञान वृद्धि मूल्यांकन कार्यक्रम…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time