जमशेदपुर : विश्व पर्यावरण दिस पर जमशेदपुर सदर प्रखंड के सीओ मनोज कुमार और बीडीओ सुमित कुमार की ओर से गुरुवार को प्रखंड और अंचल परिसर में पौधरोपण किया गया. इस दौरान आम, अमरूद, जामुन व अन्य फलदार पौधे लगाए गए. इस बीच अधिकारियों ने शहर के लोगों से अपील की कि वे भी पर्यावरण दिवस पर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और पौधों को लगाने का काम करें. पौधरोपण कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख के अलावा बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे. सभी ने पौधरोपण किया. इस बीच प्रखंड और अंचल कार्यालय पहुंचने वाले आम लोगों से भी इस दिशा में पहल करने की अपील की गई. पौधरोपण का कार्यक्रम शहर और गांवों में भी किया गया.
इसे भी पढ़ें : Gamharia: उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय कोलाबिरा के टॉपर हुए सम्मानित
There is no ads to display, Please add some



















































