Ramgarh: सरकारी जमीन को मिलेगा कब्जे से छुटकारा, संपूर्ण क्षेत्र में चलेगा सघन अतिक्रमण विरोधी अभियान

रामगढ़: रामगढ़ जिला में सरकारी भूमि, तालाब, नदी और अन्य सार्वजनिक संपत्तियों पर हो रहे अवैध अतिक्रमण के मामलों को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने विशेष अभियान शुरू करने का निर्देश जारी किया है। उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी अनुराग कुमार तिवारी को पूरे जिले में व्यापक जांच व कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है।

किन-किन क्षेत्रों पर है खतरा?
प्रशासन को सूचना मिली है कि जिले के विभिन्न हिस्सों में कुछ व्यक्तियों एवं असामाजिक तत्वों द्वारा गैरमजरूआ जमीनों, जलस्रोतों और सरकारी परिसंपत्तियों पर अनाधिकृत कब्जा किया जा रहा है। इससे न केवल सरकारी संपत्ति का नुकसान हो रहा है, बल्कि क्षेत्रीय स्तर पर विवाद भी उत्पन्न हो रहे हैं।

उपायुक्त ने स्पष्ट किया है कि अवैध कब्जा न केवल प्रशासनिक व्यवस्था के लिए चुनौती है, बल्कि सामाजिक असंतुलन का कारण भी बनता है। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी अतिक्रमित क्षेत्र चिन्हित कर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की जाए।

सभी अंचलों में चलेगा एक साथ अभियान
निर्देशों के अनुसार अनुमंडल पदाधिकारी पूरे जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी भूमि, नदी, तालाब व अन्य सार्वजनिक संपत्तियों पर किए गए सभी प्रकार के अतिक्रमण की जांच कर, चिन्हित कर, उन्हें मुक्त कराने की दिशा में काम करेंगे। कार्रवाई के दौरान की गई प्रगति की नियमित रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपने की भी हिदायत दी गई है, ताकि अभियान की निगरानी और मूल्यांकन प्रभावी रूप से किया जा सके।

इस अभियान के माध्यम से प्रशासन न केवल सरकारी भूमि को पुनः प्राप्त करना चाहता है, बल्कि आमजन को यह भी संदेश देना चाहता है कि सार्वजनिक संपत्तियों पर अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: उपायुक्त की अध्यक्षता में सांसद-विधायक निधि, CSR, खेल और पर्यटन योजनाओं की समीक्षा बैठक

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जनहित से जुड़े मामलों में अनावश्यक विलंब किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं : उपायुक्त

डीसी ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनीं नागरिकों की समस्याएं जमशेदपुर : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले के…

Spread the love

Jamshedpur : जन समस्याओं के समाधान को लेकर जिला प्रशासन तत्पर, उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनीं नागरिकों की समस्याएं

जमशेदपुर : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं, सुझाव एवं शिकायतें सुनीं।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time