Gamharia: झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ ने आयुक्त और संयुक्त सचिव से लंबित वेतन भुगतान करने की मांग की

गम्हरिया: बकरीब सात माह से लंबित मनरेगा श्रमिकों का पारिश्रमिक राशि एक सप्ताह के बाद आने लगेंगे. उक्त आश्वासन झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के शिष्टमंडल को मनरेगा आयुक्त झारखंड एवं संयुक्त सचिव अरुण कुमार सिंह ने दी. इससे पूर्व प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के आंदोलन के दौरान हुई समझौता व मांग से उन्हें अवगत कराया. साथ ही कर्मियों का लंबित वेतन भुगतान कराने की मांग की गयी.

सप्ताह के अंदर एक मुस्त भुगतान

सरायकेला-खरसावां जिलाध्यक्ष शंकर सतपथी ने बताया कि इस दौरान मनरेगा कमिश्नर ने आश्वासन दिया कि सात माह से मनरेगा कर्मचारियों को मानदेय भुगतान बकाया है, जिसकी प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है. एक सप्ताह के अंदर एक मुस्त भुगतान किया जायेगा. एक सप्ताह के बाद मजदूरों का मजदूरी भुगतान भी आना प्रारंभ हो जायेगा. वहीं आंदोलन के दौरान हुई समझौता के कागजात तैयार कर ली गयी है. जल्द ही अनुमोदन के लिए ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री के समक्ष दस्तावेज भेजा जायेगा.

इसे भी पढ़ें : Saraikela: ईद उल अजहा पर अल्लाह की इबादत में उठे हाथ, ईदगाहों में अदा हुई नमाज

Spread the love

Related Posts

Potka : विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर चित्रांकन प्रतियोगिता, बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति किया जागरूक

पोटका : जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर प्रखंड कार्यालय के समीप फुटबॉल मैदान एवं…

Spread the love

Jadugora : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा में पोटका से भागीरथी हांसदा व जालिम मार्डी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए पार्टी के उपाध्यक्ष

जादूगोड़ा : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा में पोटका से भागीरथी हांसदा को वरीय उपाध्यक्ष व जालिम मार्डी को उपाध्यक्ष पद पर ताजपोशी की गई है। इधर इस आशय का पत्र…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time