Potka: जयहरि का कुशलक्षेम जानने अस्पताल पहुंचे अर्जुन मुंडा, जानिए कौन हैं जयहरि

पोटका: पोटका प्रखंड के टांगराईन गांव के समाजसेवी, शिक्षाविद् और माताजी आश्रम से जुड़े जयहरि सिंह मुंडा का हालचाल जानने के लिए केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा रविवार को आदित्यपुर स्थित मेडिट्रिना अस्पताल पहुंचे. उन्होंने जयहरि जी से मिलकर उनका कुशलक्षेम पूछा और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.

डॉक्टरों से ली उपचार की जानकारी
अर्जुन मुंडा ने जयहरि जी का इलाज कर रहे डॉक्टरों से उनकी स्थिति और उपचार की पूरी जानकारी प्राप्त की. उनके साथ भाजपा नेता और आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर अमित सिंह (बॉबी सिंह) भी मौजूद थे.

स्वास्थ्य में सुधार, जल्द मिलेगी छुट्टी
जयहरि जी को शनिवार को स्वास्थ्य समस्याओं के कारण मेडिट्रिना अस्पताल में जांच के लिए ले जाया गया था. प्रारंभिक जांच के बाद डॉक्टरों ने सघन परीक्षण की सलाह दी और उन्हें भर्ती किया गया.

डॉक्टरों के अनुसार, फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य और पहले से बेहतर है. संभावना है कि एक-दो दिनों में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी.

इसे भी पढ़ें:  Bahragora: स्वामी विवेकानंद की जयंती पर रामकृष्ण विवेकानंद इंटरनेशनल इंग्लिश स्कूल में उत्सव का माहौल 

Spread the love

Related Posts

Gua : जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु ने किया पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास

गुवा :  जगन्नाथपुर प्रखंड के तोड़ानहातु पंचायत अंतर्गत तेंतोड़ीपोसी में मुरजुम्बा से सुसुन आखड़ा होते हुए श्रीराम केराई के घर तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास। जगन्नाथपुर विधायक सह…

Spread the love

Jadugora : डिवाइन मिशन कॉलेज में नए सत्र 2026-2027 के लिए नामांकन शुरू, नामांकन को लेकर डिवाइन मिशन कॉलेज में बच्चों की उमड़ने लगी भीड़

जादूगोड़ा : सुंदरनगर थाना अंतर्गत हितकु (नरवा पहाड़) में स्थित डिवाइन मिशन कॉलेज में नए सत्र 2026 _ 2027 के लिए नामांकन शुरू हो गया। नामांकन को लेकर स्कूल के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time