West Singhbhum: जंगलों को आग से बचाने के लिए सारंडा में हुई अहम बैठक, कभी हुआ करता था राजपरिवार का निजि शिकार-क्षेत्र

गुवा: सेल गुवा के एचआरडी सेंटर में सारंडा वन प्रमंडल के डीएफओ आईएफएस अविरुप सिन्हा की अध्यक्षता में वन अधिकारियों की विशेष बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में सारंडा क्षेत्र के सभी वन क्षेत्र पदाधिकारी और उप परिसर पदाधिकारी शामिल हुए.

बैठक का मुख्य उद्देश्य गर्मी के मौसम में जंगलों में लगने वाली आग को रोकने की रणनीति बनाना और वनों के संरक्षण एवं संवर्धन पर विचार-विमर्श करना था. डीएफओ अविरुप सिन्हा ने इन विषयों पर अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए और आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए सतर्कता बढ़ाने पर जोर दिया.

दूसरी बैठक में उठाए गए स्थानीय मुद्दे
बैठक के बाद गुवा कोयना, समता (जराईकेला) और ससंगदा के वन क्षेत्र व उप परिसर पदाधिकारियों के साथ दूसरी बैठक आयोजित की गई. इसमें स्थानीय स्तर पर वनों की सुरक्षा, आग की रोकथाम और संवर्धन से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई.

इस बैठक में रेंजर परमानंद रजक, रामनंदन राम और शंकर भगत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे. सभी अधिकारियों ने क्षेत्रीय समस्याओं को साझा किया और समाधान के उपायों पर विचार किया.

इसे भी पढ़ें:  Potka: जयहरि का कुशलक्षेम जानने अस्पताल पहुंचे अर्जुन मुंडा, जानिए कौन हैं जयहरि 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : उत्कृष्ट सेवा के लिए जमशेदपुर ब्ल्ड बैंक को मिला सम्मान , टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने ब्ल्ड बैंक की पूरी टीम को किया सम्मानित

जमशेदपुर : रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा के लिए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के द्वारा जमशेदपुर ब्ल्ड बैंक की पूरी टीम को सम्मानित किया गया। गौरतलब हो कि विगत…

Spread the love

Jamshedpur : राष्ट्रीय लोक अदालत में रिकार्ड 3.18 लाख केस का हुआ निष्पादन, 8.16 करोड़ रुपये की राजस्व की हुई प्राप्ति

जमशेदपुर : व्यवहार न्यायालय में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर  से आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में रिकार्ड 318765 केसों का निपटारा किया गया, जिसमें प्रीलिटिगेशन केस 308616…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time