बहरागोड़ाः शनिवार को प्रभात खबर के बाहरागोड़ा पत्रकार प्रकाश मित्रा को पितृ शोक हुई है. उनके पिता का अहले सुबह अपने पैतृक आवास पाटपुर में आकस्मिक निधन हो गया. वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे. उनका अंतिम संस्कार बहरागोड़ा शमशान घाट पर किया गया. मुखाग्नि बड़े पुत्र विकास मित्र ने दिया. वे अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र, एक पुत्र बधू सह एक बड़ा भाई और एक छोटा भाई समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं. बताया गया कि वे काफी मिलनसार और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे. उनके निधन से बहरागोड़ा बाजार में शोक की लहर है. उनका पुत्र प्रकाश मित्र एक स्थानीय प्रभात खबर समाचार पत्र में संवाददाता है.इधर सूचना पाकर स्थानीय समाजसेवी तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता मृतक के घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए गहरी संवेदना प्रकट किया.
इसे भी पढ़ें : Medinipur : सबुज स्वप्ना वेलफेयर सोसाइटी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधा वितरण किया
There is no ads to display, Please add some



















































