Jamshedpur: मानगो में JDU ने शुरू किया संपर्क और समाधान अभियान

जमशेदपुर: जनता दल (यू) के मानगो थाना क्षेत्र समिति और उलीडीह थाना क्षेत्र समिति के संयुक्त नेतृत्व में मानगो के वार्ड नंबर 36 के विभिन्न इलाकों में एक व्यापक संपर्क-समस्या-समाधान अभियान चलाया गया। इस दौरान जद (यू) पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव सहित जिला समिति के कई पदाधिकारी सक्रिय रूप से मौजूद रहे।

जद (यू) नेताओं ने वार्ड नंबर 36 का भ्रमण कर स्थानीय निवासियों से सीधे संवाद स्थापित किया। उन्होंने जनता की प्रमुख समस्याओं को सुना और सूचीबद्ध किया, जिनमें नालों की सफाई, सड़कों का निर्माण और मरम्मत, नई नालियों का निर्माण, स्ट्रीटलाइट की मरम्मत एवं नई लाइट की स्थापना जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी शामिल थी।

जद (यू) के नेताओं ने स्थानीय लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं को शीघ्रता से समाधान कराने हेतु नगर निगम के अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। यह पहल जनता के विश्वास को मजबूत करने और क्षेत्रीय विकास को गति देने के उद्देश्य से की गई है।

इस अभियान में जद (यू) जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नू, जिला सचिव विकास साहनी, कन्हैया ओझा, बिनोद सिंह, प्रेम सक्सेना, जिला कोषाध्यक्ष संजीव सिंह, उलीडीह थाना अध्यक्ष प्रवीण सिंह, मानगो थाना अध्यक्ष लालू गौड़, नीरज कुमार, मनोज गुप्ता, संजय सिंह, दीपक गौड़, योगेन्द्र साहू, विजेन्द्र सिंह, अभिजीत कुमार सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: ठक्कर बाबा विद्यालय में दो अतिरिक्त वर्ग कक्ष के निर्माण का शिलान्यास

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सोनारी में “कृष्णा वीडियो” का  उद्घाटन

जमशेदपुर : फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर के सक्रिय सदस्य (आईडी संख्या 327/23-24) और ‘कृष्णा वीडियो’ के संचालक  मालिया महानंदा  के नए स्टूडियो का भव्य उद्घाटन किया गया। यह अत्याधुनिक स्टूडियो…

Spread the love

Bahragora : मौदा मौसी बाड़ी से श्रद्धालुओं के उत्साह के साथ निकली भव्य बाहुड़ा रथयात्रा

बहरागोड़ा : मौदा स्थित मौसी बाड़ी से शनिवार को श्रद्धालुओं के अपार उत्साह और अटूट आस्था के बीच भगवान जगन्नाथ की वापसी (बाहुड़ा) रथयात्रा अत्यंत धूमधाम व भक्तिभाव से निकाली…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time