Gamharia: जन सेवा सदन के रिक्त पदों पर नियमानुसार चुनाव कराने की मांग

गम्हरिया:  छोटा गम्हरिया में जन सेवा सदन द्वारा संचालित वाणी विद्या मंदिर स्कूल में उत्पन्न विवाद का थाना प्रभारी कुणाल कुमार के प्रयास से समाधान होने पर ग्रामीणों द्वारा हर्ष प्रकट किया गया. साथ ही जन सेवा सदन के रिक्त पड़े पदों पर नियमानुसार चुनाव कराने की मांग की गयी. इसको लेकर ग्रामीणों की बैठक चंद्रनाथ महतो की अध्यक्षता में हुई. इसमें शिक्षा हित में कई बिंदुओं पर चर्चा की गयी.

13 सदस्यों में से वर्तमान में आठ सदस्य ही सक्रिय

बैठक के पश्चात श्री महतो ने कहा कि जन सेवा सदन के 13 सदस्यों में से वर्तमान में आठ सदस्य ही सक्रिय है, जबकि दो की मौत हो चुकी है. दो सदस्य इस्तीफा दे चुका है. वहीं एक सदस्य अस्वस्थ्य है. इसको लेकर वर्तमान में पांच पद रिक्त पड़े है. ग्रामीणों ने छात्र हित व शिक्षा हित को देखते हुए रिक्त पड़े पदों पर नियमानुसार चुनाव कराने तथा राजनीतिक दल के प्रतिनिधि एवं शिक्षकों को समिति से अलग रख सुचारू रुप से समिति चलाने की मांग की गयी. इस दौरान राजेंद्र महतो, वरूण चंद्र महतो, अमीन चंद्र महतो, पप्पू महतो, अमरनाथ महतो, बसंत महतो आदि शामिल थे.

इसे भी पढ़ें : Ranbir-Alia New Home: जिस घर में राज कपूर रहते थे अब वहां गूंजेगी राहा की मुस्कान, आलिया-रणबीर का नया घर हुआ तैयार


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जेएनएसी टीम पर जानलेवा हमला करने तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप से गुरदीप पप्पू सहित 14 बरी

जमशेदपुर : जनता दल यू के पूर्व नगर अध्यक्ष एवं ट्रांसपोर्टर गुरदीप सिंह पप्पू सहित 14 भाजपा एवं सामाजिक नेताओं को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है।…

Spread the love

Jamshedpur : कालियाडीह गौशाला पहुंचे संत ग्वाल श्री जी महाराज, गौसेवा की सुदृढ़ व्यवस्था  को बताया अनुकरणीय, अपने हाथों से गौवंश को खिलाई हरी सब्जियां, फल और गुड़

616 गौवंश की सेवा व्यवस्था का लिया जायजा  7 दिनों के लिए विशेषज्ञ प्रशिक्षक भेजने की घोषणा जमशेदपुर : श्री गो-कृपा कथा महोत्सव के अवसर पर जमशेदपुर पधारे परम पूज्य…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time