गम्हरिया: छोटा गम्हरिया में जन सेवा सदन द्वारा संचालित वाणी विद्या मंदिर स्कूल में उत्पन्न विवाद का थाना प्रभारी कुणाल कुमार के प्रयास से समाधान होने पर ग्रामीणों द्वारा हर्ष प्रकट किया गया. साथ ही जन सेवा सदन के रिक्त पड़े पदों पर नियमानुसार चुनाव कराने की मांग की गयी. इसको लेकर ग्रामीणों की बैठक चंद्रनाथ महतो की अध्यक्षता में हुई. इसमें शिक्षा हित में कई बिंदुओं पर चर्चा की गयी.
13 सदस्यों में से वर्तमान में आठ सदस्य ही सक्रिय
बैठक के पश्चात श्री महतो ने कहा कि जन सेवा सदन के 13 सदस्यों में से वर्तमान में आठ सदस्य ही सक्रिय है, जबकि दो की मौत हो चुकी है. दो सदस्य इस्तीफा दे चुका है. वहीं एक सदस्य अस्वस्थ्य है. इसको लेकर वर्तमान में पांच पद रिक्त पड़े है. ग्रामीणों ने छात्र हित व शिक्षा हित को देखते हुए रिक्त पड़े पदों पर नियमानुसार चुनाव कराने तथा राजनीतिक दल के प्रतिनिधि एवं शिक्षकों को समिति से अलग रख सुचारू रुप से समिति चलाने की मांग की गयी. इस दौरान राजेंद्र महतो, वरूण चंद्र महतो, अमीन चंद्र महतो, पप्पू महतो, अमरनाथ महतो, बसंत महतो आदि शामिल थे.
इसे भी पढ़ें : Ranbir-Alia New Home: जिस घर में राज कपूर रहते थे अब वहां गूंजेगी राहा की मुस्कान, आलिया-रणबीर का नया घर हुआ तैयार
There is no ads to display, Please add some



















































