Adityapur: दो दिवसीय चड़क मेला आज से शुरू, मुख्य आकर्षण रोजनी फोड़ा व छऊ नृत्य

आदित्यपुर : आदित्यपुर स्थित दिंदली बस्ती का प्रसिद्ध दो दिवसीय चड़क मेला आज से शुरू हो रही है इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिंदली शिव पूजा कमेटी की ओर से स्थानीय शिव मंदिर प्रांगण में मनाया जाएगा। दो दिवसीय चड़क पूजा सह मेला का आयोजन किया गया है. मेले का मुख्य आकर्षण रोजनी फोड़ा व छऊ नृत्य होगा. पर्व के पहले दिन आज की रात्रि 10 बजे भोले बाबा का कालिका घट के साथ है. जलाभिषेक तथा रात्रि में ही सरायकेला छऊ नृत्य शैली में तथा दूसरे दिन मंगलवार को सुबह आठ से 12 बजे तक रोजनी फोड़ा तथा उसी रात्रि में गंभीर सिंह मुंडा और रसूहाड़ी पुरुलिया शैली में छऊ नृत्य का आयोजन किया जायेगा।

बलि प्रथा का भी है काफी पुराना इतिहास

पूजा के दौरान बलि प्रथा का भी काफी पुराना इतिहास रहा है । ृचड़क पूजा की दिंदली चड़क पूजा सह मेला का इतिहास भी काफी पुराना है. यहां पर चड़क मेला प्रतिवर्ष ज्येष्ठ माह में शिव पूजा के उपलक्ष्य में लगता है.यह पूजा प्राचीन काल से होती आ रही है. बस्ती में रहने वाले कुछ बर्जुग लोगों के मुताबिक यह पूजा (1818) से चड़क पूजा होती आ रही है. बताते हैं कि इस पूजा की शुरुआत करने वाले स्व चिनीवास महतो, स्व भैरव महतो एवं उनके सहपाठी थे. उस दौरान छऊ नृत्य कला के उस्ताद स्व केदारनाथ मंडल थे. विदित हो कि चड़क (शिव) पूजा छोटानागपुर अब झारखंड क्षेत्र के नागरिकों की एक प्रमुख पूजा है, जिसे यहां के अम नागरिक पारंपरिक विशेषताओं के साथ पूरे उल्लास से मनाते हैं।ऐसा मान्यता है कि गांव को सुख, शांति व स्मृद्धि के लिए यह पूजा किया जाता है।

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : साइबर क्राइम पर करीम सिटी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, साइबर अपराध का शिकार होने पर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की दी नशीहत

    जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज प्लेसमेंट सेल ने ईक्यूएसी एवं बजाज फाइनेंस लिमिटेड के साथ साझा मिलकर साइबर क्राइम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में…

    Spread the love

    Jamshedpur : जादूगोड़ा पुलिस ने सामान के साथ चोर को दबोचा, भेजा जेल

    जादूगोड़ा: जादूगोड़ा पुलिस ने जादूगोड़ा मोड चौक स्थित डुगरीडीह निवासी रजनीश कालिंदी ( मौजा मछुआ) को चोरी के सामान के साथ हिरासत में लेकर घाटशिला जेल भेज दिया। यहां बताते…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time