इंफाल : मणिपुर में लगातार हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं. मैतई समुदाय के लोगों की सुरक्षाबलों से झड़प हुई और उन्होंने सरकारी इमारतों में आग लगा दी.पुलिस के मुताबिक, यह हिंसा मैतई समुदाय के एक नेता समेत चार लोगों की कथित गिरफ्तारी के विरोध में भड़की.
प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प
सोमवार को मणिपुर के कई इलाकों में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प हुई. इंफाल पश्चिम के क्वाकेइथेल और सिंगजामेई में प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाबलों पर हमला किया. हालात बिगड़ने पर पुलिस को आंसू गैस के गोले और रबर बुलेट का इस्तेमाल करना पड़ा.
आरोपियों की तलाश शुरू
प्रदर्शनकारियों ने इंफाल पूर्व जिले में सब डिविजनल कलेक्टर (SDC) के दफ्तर में आग लगा दी, जिससे इमारत को भारी नुकसान हुआ और कई सरकारी रिकॉर्ड जलकर नष्ट हो गए. पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है.
रोड को भी बंद कर दिया गया
इंफाल ईस्ट के वांगखेई, याइरीपोक और खुराई इलाकों में भी आगजनी की घटनाएं हुईं. प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर टायर जलाकर विरोध जताया. कई जगहों पर बांस लगाकर रास्ते बंद कर दिए गए. इंफाल एयरपोर्ट जाने वाली टिड्डिम रोड को भी बंद कर दिया गया था, जिसे बाद में सुरक्षाबलों ने खाली कराया.
इसे भी पढ़ें : New Delhi : ज्योति मल्होत्रा केस में बड़ा, खुलासा पाकिस्तान के रिटायर्ड SI नासिर ढिल्लों से की थी मुलाक़ात
There is no ads to display, Please add some



















































