Deoghar: जलार्पण व्यवस्था में बदलाव की मांग, टाइम स्लॉट से दर्शन होगा आसान?

देवघर: बैद्यनाथ मंदिर में भक्तों को जलार्पण और दर्शन में हो रही परेशानियों को दूर करने के लिए पंडा धर्मरक्षिणी सभा के महामंत्री निर्मल झा ने उपायुक्त को पत्र लिखकर कई अहम सुझाव दिए हैं. उन्होंने मांग की है कि श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन और जलार्पण के लिए ‘टाइम स्लॉट’ व्यवस्था लागू की जाए. महामंत्री ने सुझाव दिया कि शीघ्र दर्शनम् टिकटधारकों को जलार्पण के लिए टी-पॉइंट के पास से एक अलग मार्ग दिया जाए. उन्होंने बताया कि इस बाबत निवर्तमान डीसी से पूर्व में चर्चा हो चुकी है और उन्होंने 2025 के सावन मेले से पहले यह व्यवस्था लागू करने का आश्वासन भी दिया था.

उन्होंने एक स्वतंत्र कमेटी और स्थानीय युवाओं को शामिल कर शीघ्र दर्शनम् सेवा दल के गठन का भी प्रस्ताव रखा, जो दर्शन के दौरान अनुशासन, कतार प्रबंधन, भ्रष्टाचार पर निगरानी और श्रद्धालुओं की सहायता का कार्य करेगा.

टाइम स्लॉट से होगा दर्शन आसान?
निर्मल झा ने सुझाव दिया कि शीघ्र दर्शनम् के तहत हर घंटे 10–15 मिनट के स्लॉट में भक्तों को जलार्पण कराया जाए, जबकि शेष समय सामान्य कतार के श्रद्धालुओं को जलार्पण का अवसर मिले. उन्होंने यह भी कहा कि हर समय स्लॉट के दो समूहों को कतार में लगाया जाए और अन्य यात्रियों को तय समय से एक घंटा पहले बुलाकर उमा भवन में बैठने की व्यवस्था की जाए.

उन्होंने यह भी मांग की कि सामान्य भक्तों के लिए जलार्पण कतार क्यू कॉम्प्लेक्स से शुरू की जाए, ताकि उन्हें धूप या बारिश में सड़क पर खड़ा न रहना पड़े. यह व्यवस्था आम दिनों में भी चालू रहनी चाहिए.

गर्मी के कारण श्रद्धालुओं के बेहोश होने की घटनाओं को देखते हुए उन्होंने संस्कार भवन, शीघ्र दर्शनम् कतार और फुट ओवर ब्रिज पर पेयजल, बिजली और वातानुकूलन की व्यवस्था की मांग की. साथ ही, मंदिर परिसर के कई स्थानों पर मरम्मत कार्य की आवश्यकता बताई.

महामंत्री ने सुझाव दिया कि मंदिर में कार्यरत कर्मियों के लिए निश्चित ड्रेस कोड तय किया जाए ताकि श्रद्धालु उन्हें आसानी से पहचान सकें. इसके अलावा, कर्मचारियों के वाहनों के लिए क्यू कॉम्प्लेक्स के नीचे स्थायी वाहन पड़ाव की मांग की गई ताकि मंदिर परिसर में जाम की स्थिति न बने.

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रशासनिक भवन के रास्ते किसी श्रद्धालु का प्रवेश न होने दिया जाए, ताकि सुरक्षा और व्यवस्था बनी रहे.

इसे भी पढ़ें : Deoghar: चुनावी वादे भूली सरकार, देवघर से उठी वैश्य स्वाभिमान की आवाज़


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Kharagpur : ब्रेक बाइंडिंग देखकर गेटमैन ने दिखाई सूझबूझ, संभावित रेल हादसा टला

खड़गपुर : ट्रेन में तकनीकी गड़बड़ी को समय रहते पहचानकर सतर्कता दिखाने वाले दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल के एक गेटमैन को मंगलवार को सम्मानित किया गया। अमरदा रोड…

Spread the love

Jamshedpur :विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चांडिल डैम, मुख्यमंत्री ने ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया निर्देश 

हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण  जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time