Ramgarh: अब ज़िले में आधार पंजीकरण में आएगी तेज़ी, प्रशासन सक्रिय

रामगढ़: उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में सोमवार को उनके कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की गई और आधार पंजीकरण को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए. बैठक में डीपीओ यूआईडी आरती पंकज ने बताया कि 0 से 5 वर्ष के बच्चों का आधार पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए महिला पर्यवेक्षिकाओं को UIDAI की NSIET परीक्षा दिलाई जानी है. इस पर उपायुक्त ने सभी पर्यवेक्षिकाओं की परीक्षा शीघ्र आयोजित कराने का निर्देश दिया.

वयस्कों और निराश्रित बच्चों का पंजीकरण भी प्राथमिकता में
उपायुक्त ने 18 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के आधार पंजीकरण हेतु प्राप्त आवेदनों के सत्यापन में तेजी लाने के निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारियों को दिए. साथ ही निराश्रित बच्चों के आधार पंजीकरण की प्रक्रिया भी शीघ्र पूर्ण करने को कहा.

बैठक में पुलिस उप विकास आयुक्त, उपाधीक्षक मुख्यालय, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, सहायक डाक अधीक्षक, परियोजना पदाधिकारी UIDAI रामगढ़, सहायक प्रबंधक UIDAI क्षेत्रीय कार्यालय रांची, CSC मैनेजर समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे.

 

इसे भी पढ़ें : Saraikela: क्या डाटम की सड़क पर सचमुच भटकती है कोई आत्मा? जानिए क्या है सच्चाई

Spread the love

Related Posts

GUA : गुवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, ईद, रामनवमी और सरहुल पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाने का लिया गया संकल्प

गुवा :  गुवा थाना परिसर में गुरुवार देर शाम आगामी ईद, रामनवमी और सरहुल पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की…

Spread the love

Jamshedpur : ईद और रामनवमी को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, CRIME मीटिंग में एसएसपी ने दिए कई अहम निर्देश

जमशेदपुर : वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधीक्षक (नगर) की उपस्थिति में शहरी क्षेत्र के सभी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *