Deoghar: डीसी ने नशा मुक्ति जागरूकता रथ को किया रवाना

 

देवघर: जिले में नशे के विरुद्ध राज्यव्यापी जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने नशामुक्त जिला बनाने की दिशा में समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर डीसी ने कहा कि हम सभी को नशे पर नकेल कसने के लिए खुद को जागरूक करते हुए दूसरों को भी जागरूक करना है। इस संकल्प से ही हम जिले को नशामुक्त बना सकते हैं। नशे के विरुद्ध राज्यव्यापी जागरूकता अभियान के तहत जागरूकता एलईडी रथ जिले के सभी दस प्रखंडो के 194 पंचायतों में 10 जून से 26 जून लोगों को जागरूक करेगा।

एक महत्वपूर्ण पहल

साथ ही इस कड़ी में सुबह में प्रभात फेरी भी निकाली गई। विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम के तहत कार्यशाला, पर्यटन स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम, पंचायतों में चौपाल का भी आयोजन किया जाएगा, ताकि इसके दुष्प्भाव व इससे होने वाले हानि से सभी को अवगत कराया जा सके। वर्तमान में नशा, एक ऐसी बीमारी है जो कि युवा पीढ़ी को लगातार अपनी चपेट में लेकर उसे कई तरह से बीमार कर रही है। शराब, सिगरेट, तम्बाकू एवं ड्रग्स जैसे जहरीले पदार्थों का सेवन कर युवा वर्ग का एक बड़ा हिस्सा नशे का शिकार हो रहा है। डीसी ने कहा कि नशे पर नियंत्रण की दिशा में जागरूकता रथ को रवाना किया जाना एक महत्वपूर्ण पहल है।

लोगों को जागरूक करने में मदद मिलेगी

इससे नशे के दुष्प्रभाव के प्रति लोगों को जागरूक करने में मदद मिलेगी। लोग यह समझ सकेंगे कि नशे की वजह से उनका कितना नुकसान हो रहा है और इससे कैसे बचा जा सकता है। साथ ही जागरूकता रथ शहर से लेकर सुदूर गांवों का भ्रमण करेंगे। इसके जरिए लोगों को नशे के दुष्प्रभाव और उससे बचाव से अवगत कराया जाएगा। इस दौरान अपर समाहर्ता हीरा कुमार, जिला नजारत उप समाहर्ता शैलेश कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेश प्रियदर्शी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी नरेश रजक, जिला योजना पदाधिकारी मुकेश कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अमर कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी रंजना कुमारी, सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग सरिता भारती, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, डीएमएफटी टीम लीड सानू कुमार एवं संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: सुंदरनगर रेलवे फाटक के आस-पास बने 24 मकानों को किया गया जमींदोज


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Ranchi : जल संसाधन विभाग में पद समाप्त करने की प्रक्रिया का महासंघ ने किया विरोध, नियमावली में संशोधन की मांग

रांची : झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ त्रिपाठी गुट की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को रांची स्थित महासंघ कार्यालय में अध्यक्ष विनीत कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में…

Spread the love

Jamshedpur : सरयू राय का मानगो नगर निगम पर हमला: पुराने एसओआर पर 55 योजनाओं की निविदा  आमंत्रित किए जाने पर उठाया सवाल, तत्काल रद्द करने की मांग

बोले- सरकार ने पांच दिन पहले ही बदले सामग्री के दर, फिर पुराने एसओआर पर कैसे तैयार हुआ प्राक्कलन? जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time