Jamshedpur: शिक्षा ऋण से लेकर पारिवारिक विवाद तक उपायुक्त ने सुनीं समस्याएं

जमशेदपुर: जन शिकायत निवारण दिवस के अवसर पर समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से आए नागरिकों से सीधे संवाद के माध्यम से उनकी समस्याएं सुनीं. इस दौरान 70 से अधिक लोगों ने अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक एवं प्रशासनिक शिकायतें उनके समक्ष प्रस्तुत कीं.

जन सुनवाई के दौरान जिन प्रमुख मुद्दों को नागरिकों ने उठाया, उनमें शिक्षा हेतु ऋण की आवश्यकता, खेल कोटा से चौकीदार पद पर नियुक्ति, भूमि अतिक्रमण, आपसी विवाद, बीपीएल सूची में नाम शामिल करने की मांग, सोसाइटी चुनाव संबंधी शिकायतें, पेंशन अटकने की समस्या, पारिवारिक कलह, जमीन से जुड़े विवाद और जनहित के अन्य मुद्दे प्रमुख रूप से शामिल थे.

हर शिकायत को गंभीरता से सुनने के बाद उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी शिकायतों की समयबद्ध, निष्पक्ष और न्यायसंगत जांच सुनिश्चित की जाए. उन्होंने आवेदकों को आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा.

उपायुक्त सत्यार्थी ने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस आम जनता से संवाद का प्रभावी माध्यम है. इसके जरिए प्रशासन न केवल समस्याएं सुनता है, बल्कि समाधान की दिशा में संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता है. उनका उद्देश्य पारदर्शी, उत्तरदायी और जनोन्मुख प्रशासन को धरातल पर उतारना है.

 

इसे भी पढ़ें : jamshedpur: नशे के खिलाफ डीसी ने जागरुकता रथ को किया रवाना

Spread the love

Related Posts

Jadugora : आदिवासी बहुल गांव मेचुआ में “सरना कोड नहीं तो जनगणना नहीं” के लगे नारे,  पोटका बीडीओ अनिल मुंडा से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

जनगणना के 13 नंबर कॉलम में आदिवासियों के सरना कोड का कॉलम जोड़ने की मांग जादूगोड़ा: आगामी 30 जून से शुरू होने वाले मतदाता सूची के विशेष गहन परीक्षण से…

Spread the love

Bahragora : छत से गिरकर पांच वर्षीय बच्चे की मौत, शोक में डूबा परिवार

बहरागोड़ा :प्रखंड की कुमारडूबी पंचायत अंतर्गत निरंजनपुर गांव में बिजली गुल होने के कारण पैदा हुई उमस ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं, जहां रविवार की आधी रात…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time