Jharkhand: उत्पाद सिपाही भर्ती में मौत मामले में कार्रवाई, झारखंड सरकार को NHRC का नोटिस

जमशेदपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने झारखंड सरकार के गृह विभाग के विशेष सचिव को चार सप्ताह के अंदर लिखित जवाब भेजने को कहा है। यह मामला जमशेदपुर के दीपक कुमार की शिकायत पर उठाया गया है, जिसमें उन्होंने आबकारी सिपाही भर्ती में 12 प्रतिभागियों की मौत और 400 प्रतिभागियों के बीमार होने की घटना की जांच की मांग की है।

शिकायत की जानकारी

मानवाधिकार कार्यकर्ता दीपक कुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि वर्ष 2024 में झारखंड के विभिन्न जिलों में आबकारी सिपाही भर्ती के लिए आयोजित शारीरिक परीक्षा के दौरान 12 प्रतिभागियों की मौत हो गई थी और 400 प्रतिभागी बीमार होकर अस्पताल में भर्ती हुए थे। उन्होंने इस घटना की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को पूरी घटना से अवगत कराया था।

एनएचआरसी की कार्रवाई

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने झारखंड सरकार के गृह विभाग के विशेष सचिव को पत्र प्रेषित कर इस मामले में पूरी रिपोर्ट 4 जुलाई तक आयोग को प्रेषित करने को कहा है। आयोग ने विभिन्न बिंदुओं पर ससमय जानकारी आयोग को उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया है।

दीपक कुमार का बयान

दीपक कुमार ने कहा कि इस घटना में झारखंड के युवाओं को अपनी जान गंवानी पड़ी, जो बहुत ही शर्मनाक है। उन्होंने शारीरिक परीक्षा के तौर-तरीके पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि दौड़ स्वरूप में बदलाव करते हुए 10 किलोमीटर की दौड़ को चयन का आधार बनाना मौत का कारण बना।

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: 6 अगस्त को चाईबासा MP-MLA कोर्ट में पेश होंगे राहुल गाँधी, झारखंड उच्च न्यायालय ने दिया आदेश

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : हरिनाम संकीर्तन में शामिल हुए विधायक संजीव सरदार, क्षेत्र के खुशहाली की कामना की

पोटका प्रखंड के पातडी गांव में धार्मिक आयोजन, बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे उपस्थित जमशेदपुर : पोटका विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आसनबनी पंचायत के ग्राम पातडी स्थित हरि मंदिर परिसर में…

Spread the love

Jamshedpur : मानगो गुलज़ार बाग कॉलोनी में गंदे पानी की हो रही सप्लाई, बीमारी फैलाने का बढ़ा खतरा 

जमशेदपुर : मानगो के चेपापुल के निकट गुलजार बाग कॉलोनी में नल से गंदे पानी की सप्लाई की जा रहाी है । गुलज़ार बाग के निवासी मोहम्मद मारुख अंसारी ने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time