Saraikela: काशी साहू महाविद्यालय में इंटरमीडिएट नामांकन बंद, 10 हजार छात्रों का भविष्य अंधकारमय

सरायकेला: सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी और छात्र संघ के अध्यक्ष प्रकाश महतो ने काशी साहू महाविद्यालय के प्राचार्य कृष्ण प्यारे से मुलाकात की। उन्होंने अचानक इंटरमीडिएट में छात्रों का नामांकन बंद करने की जानकारी ली और इस संबंध में प्राचार्य को पत्र सौंपा।

मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि बिना माकूल व्यवस्था बनाए अचानक नामांकन बंद करने की स्थिति में सरायकेला क्षेत्र के 10,000 छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकारमय हो सकता है। उन्होंने कहा कि अचानक नामांकन बंद करने से छात्र-छात्राओं के साथ उनको पढ़ाने वाले शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के नियोजन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि ऐसे निर्णय शिक्षा के अधिकार के प्रतिकूल हैं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष 11वीं की पढ़ाई पूरी करने वाले छात्र वर्तमान में कहां जाएंगे, इसे लेकर विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के बीच संशय की स्थिति उत्पन्न हो गई है। उन्होंने पत्र में कॉलेज की क्षमता, शिक्षक-शिक्षिकाओं और शिक्षकेत्तर कॉलेज कर्मियों के वर्तमान स्थिति की जानकारी मांग की है।

मनोज कुमार चौधरी ने पत्र की प्रतिलिपि राज्यपाल झारखंड रांची, उपायुक्त सरायकेला खरसावां और प्रो कुलपति, कोल्हन यूनिवर्सिटी चाईबासा को आवश्यक कार्यार्थ समर्पित की है। उन्होंने मांग की है कि इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों का बंद नामांकन को शुरू कराया जाए और कॉलेज से संबंधित विभिन्न विषयों की जानकारी उपलब्ध कराई जाए।

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: माताओं के लिए एक नया मंच, जमशेदपुर में पहली बार होने जा रही है सुपर मॉम प्रतियोगिता

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण पांच दिनों से ठप, पार्षदों ने नगर परिषद से शीघ्र समाधान की मांग की

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से घर-घर जाकर कचरा संग्रहण (डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण) का कार्य पूरी तरह बंद रहने से आम जनता को भारी परेशानियों…

Spread the love

Jamshedpur : जंतर-मंतर की घटना एवं राहुल गाँधी कि गिरफ्तारि लोकतंत्र पर आघात, छात्रों की आवाज नहीं दबाई जा सकती : डॉ. परितोष

जमशेदपुर :  झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश कोऑर्डिनेटर डॉ. परितोष ने जंतर-मंतर पर अपने अधिकारों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं और छात्रों के साथ हुई कथित पुलिस…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time