Tel Aviv: इजराइल ने ईरान की राजधानी तेहरान पर किया हमला

 

तेल अवीव: इजराइल ने शुक्रवार तड़के ईरान पर हमला किया. इजराइल ने राजधानी तेहरान को निशाना बनाया और बम बरसाए. इस हमले में पूरा तेहरान दहल गया. इजराइल ने ईरान के परमाणु ठिकानों को तबाह कर दिया है. यह अटैक ऐसे समय हुआ है जब तेहरान के तेजी से आगे बढ़ रहे परमाणु कार्यक्रम को लेकर तनाव नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया है. इस अटैक में ईरान के सेना प्रमुख, न्यूक्लियर साइंटिस्ट समेत कई प्रमुख अधिकारियों की मौत का दावा भी किया जा रहा है.

‘टारगेटिड’ ऑपरेशन लॉन्च किया

इस अटैक को लेकर इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने दावा किया कि इजराइल ने ‘टारगेटिड’ ऑपरेशन लॉन्च किया है. नेतन्याहू ने कहा, ईरान के परमाणु बनाने वाले वैज्ञानिकों को निशाना बनाया गया है. इस अटैक में इजराइल ने ईरान को भारी चोट पहुंचाने का दावा किया है. इजराइल ने कहा कि उसने परमाणु और सैन्य स्थलों को निशाना बनाया. हालांकि, ईरान पर हमला करने के बाद इजराइल ने अपना एयर स्पेस बंद कर दिया है.

परमाणु ठिकानों को किया तबाह

यह हमला ऐसे समय हुआ है जब तेहरान के तेजी से आगे बढ़ रहे परमाणु कार्यक्रम को लेकर तनाव नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया है. खबरें सामने आ रही थी कि ईरान तेजी से अपने परमाणु कार्यक्रम को पूरा करने जा रहा है. इसी के बाद इजराइल की तरफ से किया गया यह हमला काफी बड़ा है. क्योंकि इजराइल ने ईरान के परमाणु ठिकानों को इस अटैक में तबाह कर दिया है. सुबह तड़के ही तेहरान में विस्फोटों की आवाजें सुनाई देने लगी, हर तरफ धुआं ही धुआं दिखाई देने लगा. हालांकि, ईरान ने पहले ही कहा था कि अगर इजराइल हमला करेगा तो ईरान भी करारा जवाब देगा.

ईरान अब उस पर पलटवार कर सकता है

एक इजराइली सैन्य अधिकारी का कहना है कि उनके देश ने ईरानी परमाणु स्थलों को सैन्य ठिकानों को उनकी पहचान किए बिना निशाना बनाया. इजराइल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ ने कहा कि उनके देश ने ईरान पर हमला किया, लेकिन उन्होंने इस बात की जानकारी नहीं दी कि उन्होंने किस-किस जगह को निशाना बनाया.रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ ने इस हमले के बाद इस बात की साफ उम्मीद जताई है कि ईरान अब उस पर पलटवार कर सकता है. इसी के चलते उन्होंने कहा, ईरान के खिलाफ इजराइल के हमले के मद्देनजर, इजराइल को उम्मीद है कि देश में मिसाइल और ड्रोन से तुरंत हमले हो सकते हैं. बयान में कहा गया है कि काट्ज़ ने इजराइल में आपातकालीन स्थिति की घोषणा करते हुए एक विशेष आदेश पर हस्ताक्षर किए.

ईरान में अलर्ट जारी

इस बात की जानकारी अभी पूरी तरह से सामने नहीं आई है कि ईरान नें कहां-कहां नुकसान हुआ है. कितने परमाणु ठिकानों को तबाह किया गया है. हालांकि पश्चिमी तेहरान के पड़ोस चितगर से धुआं उठता देखा जा सकता है. लेकिन जानकारी के मुताबिक, इस हमले के बाद ईराम में अलर्ट जारी कर दिया गया है.

अटैक से US ने किया किनारा

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा, इजराइल ने ईरान के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई की. हम ईरान के खिलाफ हमलों में शामिल नहीं हैं और हमारा फोकस क्षेत्र में अमेरिकी बलों की रक्षा करना है. इजराइल ने हमें सलाह दी कि उनका मानना ​​​​है कि यह कार्रवाई उसकी आत्मरक्षा के लिए जरूरी थी. उन्होंने आगे कहा, राष्ट्रपति ट्रंप और प्रशासन ने हमारी सेनाओं की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाए हैं और हमारे क्षेत्रीय सहयोगियों के साथ संपर्क में बने हुए हैं. मैं फिर यह बात साफ कर दूं कि ईरान को अमेरिकी हितों या कर्मियों को निशाना नहीं बनाना चाहिए क्योंकि इजराइल ने ईरान पर यह हमला एकतरफा किया है.

US-ईरान की होनी है न्यूक्लियर टॉक

अमेरिका लगातार ईरान से न्यूक्लियर टॉक कर रहा है. इसी बीच जहां इजराइल ने शुक्रवार को ईरान पर हमला कर दिया है. वहीं, अमेरिका और ईरान की छठे दौर की न्यूक्लियर टॉक होनी तय थी. यह टॉक ओमान के मस्कट में होनी है. हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी इस बात को लगातार दोहरा रहे हैं कि तेहरान को परमाणु हथियार रखने की अनुमति नहीं दी जाएगी. इसी के साथ ट्रंप ने बुधवार को कहा कि अमेरिकी कर्मियों को मिडिल ईस्ट से बाहर ले जाया जा रहा है क्योंकि यह एक खतरनाक जगह हो सकती है”.

Spread the love
  • Related Posts

    Adityapur : सालडीह बस्ती में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, गोली लगने से युवक घायल, TMH में भर्ती

    आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सालडीह बस्ती स्थित श्रीनाथ पब्लिक स्कूल के समीप सोमवार देर रात दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद फायरिंग…

    Spread the love

    Jamshedpur : जुगसलाई थाना प्रभारी सस्पेंड, अपराधकर्मी मनीष सिंह के खिलाफ एक्शन नहीं लेने पर हुई कार्रवाई 

    जमशेदपुर : जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने डीआइजी के आदेश पर जमशेदपुर के जुगसलाई थाना के प्रभारी बैजनाथ कुमार को सस्पेंड कर दिया है. इंस्पेक्टर बैजनाथ कुमार पर…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *