Jamshedpur: भ्रष्टाचार के आरोप में दो पुलिस कर्मी निलंबित

 

जमशेदपुर: जमशेदपुर से एक के बाद एक दो चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं जिनमें पुलिस विभाग के दो कर्मियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं, और दोनों को वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.

पहला मामला कदमा थाना क्षेत्र का है जहां पदस्थापित पदाधिकारी पु० अ०नि० सुनील कुमार दास को पीड़िता दुर्गा कुमारी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करने के नाम पर बार-बार थाना बुलाकर एक लाख रुपये की मांग करने के आरोप में पुलिस अधीक्षक नगर की जांच रिपोर्ट के आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया.

वहीं दूसरा मामला आजादनगर थाना क्षेत्र का है जहां दिनांक 06.06.25 को आजादनगर थाना अंतर्गत टैंगो मोबाइल ड्यूटी में प्रतिनियुक्त आ०-317 जितेन गोराई को ₹5000 लेकर मवेशी गाड़ी छोड़ने के आरोप में आजादनगर थाना प्रभारी की रिपोर्ट के आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया.

इसे भी पढ़ें : Tel Aviv: इजराइल ने ईरान की राजधानी तेहरान पर किया हमला

Related Posts

Jamshedpur : मानगो बाजार में दुकान विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पुलिस जांच में जुटी

जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के मानगो बाजार में दुकान पर कब्जे के विवाद को लेकर शुक्रवार रात दो दुकानदारों के बीच जमकर मारपीट और तोड़फोड़ की घटना सामने आई।…

Jamshedpur : शिवजी ने भक्तों की रक्षा के लिए दुर्वासा व हनुमान अवतार लिए : सूदर्शनाचार्य महाराज

बिष्टुपुर में शिव महापुराण कथा में श्रीगणेश-कार्तिकेय के जन्म का प्रसंग सुनाया जमशेदपुर :  बिष्टुपुर स्थित सत्यनारायण श्याम मारवाड़ी मंदिर में शिव महापुराण कथा के चौथे दिन शुक्रवार को कथावाचक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *