गम्हरिया: आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड दो अंतर्गत गम्हरिया स्थित धीराजगंज में चापाकल खराब होने से लोगों के बीच पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है. मामले को लेकर कांग्रेस एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष देवांग चंद्र मुखी ने नगर निगम में ज्ञापन सौंप मरम्मत करवाने की मांग की. ज्ञापन में कहा गया है कि धीराजगंज में चार चापाकल है, जिसमें सभी चापाकल खराब पड़ा है. इसकी वजह से लोगों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि अगर निगम समस्या का शीघ्र समाधान नहीं करती है तो धीराजगंजवासी आंदोलन करने को विवश हो जायेंगे.
इसे भी पढ़ें : Iran-Israel War: इजरायल-ईरान संघर्ष से बढ़ेगा वैश्विक तनाव? जानिए दुनिया की प्रतिक्रिया
There is no ads to display, Please add some



















































