saraikela: धरती आबा जनभागीदारी अभियान के तहत जागरुकता रथ को किया गया रवाना

 

सरायकेला :  समाहरणालय परिसर से जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त सचिव बृजनंदन प्रसाद एवं उपायुक्तनितिश कुमार सिंह द्वारा “धरती आबा जनभागीदारी अभियान” के अंतर्गत जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह जागरूकता रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों में भ्रमण कर 15 से 30 जून 2025 तक आयोजित होने वाले शिविरों की जानकारी देगा तथा नागरिकों को उनमें प्राप्त की जाने वाली योजनाओं और सेवाओं के संबंध में जागरूक करेगा।

जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा

यह अभियान जिले के चयनित जनजातीय बहुल ग्रामों में आयोजित किया जाएगा, जिसमें शिविरों के माध्यम से योग्य लाभुकों को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। इन शिविरों में आधार, राशन कार्ड, स्वास्थ्य सेवाएं, बैंकिंग, पेंशन, स्वरोजगार इत्यादि आवश्यक सेवाओं की स्थल पर उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।

इस अवसर पर “धरती आबा जनभागीदारी अभियान” के अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान का भी शुभारंभ किया गया। इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों को जनजातीय सशक्तिकरण, जनभागीदारी एवं कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करना है।

कार्यक्रम के दौरान परियोजना निदेशक, आईटीडीए श्री आशीष अग्रवाल, अपर उपायुक्त श्री जयवर्धन कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री अविनाश कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: JMM की नाराज़गी से बदलेगा बिहार का सियासी समीकरण? CM हेमंत सोरेन से मिले अशोक चौधरी


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

    जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

    Spread the love

    Jamshedpur :विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चांडिल डैम, मुख्यमंत्री ने ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया निर्देश 

    हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण  जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time