आंध्र प्रदेशः तिरुपति मंदिर परिसर में 10 दिनों के अंदर दूसरी बार लड्डू वितरण काउंटर के पास आग लग गई. जिससे पवित्र प्रसाद ले रहे भक्तों में दहशत फैल गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार काउंटर नंबर 47 पर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी. आग फैलते ही श्रद्धालु डर के मारे मौके से भागने लगे जिसके कारण थोड़ी देर के लिए अफरा तफरी का माहौल हो गया था. लेकिन मंदिर के सदस्यों ने नुकसान होने से पहले ही आग पर काबू पा लिया. इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं हैं. उल्लेखनीय है कि 8 जनवरी को तिरूपति में वैकुंठ द्वार दर्शन टिकटिंग केंद्र के पास ही दुखद घटना हुई थी, जिसमें छह लोगों की जान चली गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे.
इसे भी पढ़ेःBahragora : सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल, एक रेफर
There is no ads to display, Please add some



















































