जमशेदपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर चर्चा हेतु सोमवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत जुगसलाई विधानसभा में कमलपुर मंडल की ओर से मंडल कार्यालय में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष प्रधान चंद्र महतो की अध्यक्षता में आयोजित सभा में पार्टी के वरिष्ठ नेता सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी मुख्यवक्ता के रूप में शामिल हुए। सभा में मंडल प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष प्रदीप बेसरा भी मौजूद रहे। कुलवंत सिंह बंटी ने बैठक में मंडल के संगठनात्मक कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने मोदी सरकार के 11 वर्षों की सफलता और उपलब्धिया गिनाई।
श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण
उन्होंने देश मे बुनियादी ढांचे के विकास, महिला सशक्तिकरण, गरीब कल्याण योजनाओं और आत्मनिर्भर भारत अभियान पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। कहा कि देश के विकास में जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है और सभी नागरिकों को विकसित भारत के संकल्प को आत्मसात करना होगा। कुलवंत सिंह बंटी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हमारा देश कई क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास कर रहा है। पिछले 11 वर्षों में 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं, जो सरकार की नीतियों की सफलता को दर्शाता है। इससे पहले, सभा की विधिवत शुरुआत भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से हुई।
मंच संचालन पूर्व जिला उपाध्यक्ष संदीप मिश्रा ने किया
इस दौरान मंडल प्रभारी सह जमशेदपुर महानगर उपाध्यक्ष प्रदीप बेसरा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष संदीप मिश्रा, परिलक्षित महतो, मधुसुधन महतो, मनिन्द्र मिश्रा, रामनाथ केवर्तो, मनोज कुमार पाल, संजय प्रमाणिक, अजीत दास, प्रशांत मिश्रा समेत मंडल पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्षगण एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे एवं धन्यवाद ज्ञापन मधुसूदन महतो ने किया।
इसे भी पढ़ें : Gamharia: स्टेशन रोड की सड़क हल्की बारिश में ही हो जा रही है जलमग्न
There is no ads to display, Please add some



















































