गम्हरिया: कोलाबिरा में रोजो सांक्रांति के मौके पर आदिवासी समिति कोलाबिरा की ओर से सास्कृतिक कार्यक्रम व संथाली पाता नाच का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन जिप सदस्य शंभू मंडल ने किया. उन्होंने कहा कि रोजो पौराणिक पर्व है, जो राजा के शासनकाल से चली आ रही है. इस प्रकार के कार्यक्रमों से हमारे बीच आपसी भाईचार बढ़ता है. कार्यक्रम में में संजय हांसदा, कालीचरण किस्कु, लालू सोरेन, निमाई तंतुबाई, गौतम मार्डी, शिवशंकर किस्कू समेत आयोजन समिति के सदस्य व ग्रामीण उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें : Bokaro: दो दिवसीय राज्य स्तरीय बालक एवं बालिका कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित, 22 जिलों के 639 खिलाड़ी ले रहें है हिस्सा
There is no ads to display, Please add some



















































