जमशेदपुर : श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, केबुल टाउन गोलमुरी का सौंदर्यीकरण अब नए चरण में प्रवेश करने जा रहा है. मंदिर के जीर्णोद्धार की योजना के तहत पहला चरण पूर्ण होने के बाद, अब 17 जून की सुबह 8 बजे से दूसरा चरण प्रारंभ होगा. यह जानकारी मंदिर जीर्णोद्धार समिति के संयोजक एवं जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने दी.
सरयू राय ने बताया कि इस चरण में मुख्य मंदिर शिखर का निर्माण शुरू होगा. इस शिखर में कई स्तूपाकार संरचनाएं होंगी, जैसा कि परंपरागत मंदिरों के ऊपरी भागों में देखा जाता है. इस निर्माण के बाद मंदिर का बाहरी स्वरूप अधिक आकर्षक और भव्य प्रतीत होगा.
रंगाई, पुताई और संरचनात्मक कार्य भी होंगे शामिल
शिखर निर्माण पूर्ण होने के उपरांत उसमें रंगाई-पुताई और अन्य बाहरी ढांचे का कार्य प्रारंभ किया जाएगा. मंदिर के भीतर जर्जर हो चुके हिस्सों की मरम्मत, फर्श, रेलिंग तथा भूमिगत संरचनाओं के जीर्णोद्धार का कार्य भी इस चरण में सम्मिलित है.
मंदिर जीर्णोद्धार के दूसरे चरण की शुरुआत 17 जून को प्रातः विधिविधान एवं पूजा-अर्चना के साथ की जाएगी. इस अवसर पर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर ट्रस्ट और जीर्णोद्धार समिति के सदस्य भी उपस्थित रहेंगे.
इसे भी पढ़ें : Deoghar: बाबा बैद्यनाथ धाम में ‘शीघ्र दर्शनम’ के बहाने श्रद्धालुओं से खुलेआम वसूली, मंदिर कर्मी कैमरे में कैद – देखें Video
There is no ads to display, Please add some


















































