Bahragora: बहरागोड़ा लैंपस में धान बीज वितरण का हुआ शुभारंभ

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा लैंपस परिसर में बुधवार को धान बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय विधायक समीर कुमार महंती ने फीता काटकर किया. इस अवसर पर उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे किसान लैंपस से गुणवत्तापूर्ण बीज प्राप्त कर वैज्ञानिक तरीके से खेती करें, ताकि उत्पादन में बढ़ोतरी हो और आय में वृद्धि हो सके.

300 क्विंटल बीज उपलब्ध, तय दर 20 रुपये प्रति किलो
लैंपस के सचिव असित दे ने जानकारी दी कि किसानों के लिए इस वर्ष 300 क्विंटल एमयूटी 7029 धान बीज उपलब्ध कराया गया है. यह बीज किसानों को 20 रुपये प्रति किलो की रियायती दर पर मिलेगा.

आधार कार्ड अनिवार्य, केवल निबंधित किसानों को मिलेगा लाभ
धान बीज लेने के लिए किसानों को आधार कार्ड की छायाप्रति जमा करनी होगी. साथ ही यह बीज केवल निबंधित किसानों को ही प्रदान किया जाएगा.

इस कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी केशव भारती, प्रखंड विस सूत्री अध्यक्ष असित मिश्रा, प्रखंड उप प्रमुख मुन्ना होता, झामुमो नेता निर्मल दुवे, मिंटू पाल, पप्पू राउत, बिसु ओझा, जदुपति राणा, मनोज माइती, सुमंतो कुमार, विशाल बारीक, मिथुन कर सहित बड़ी संख्या में किसान एवं ग्रामीण उपस्थित रहे

 

इसे भी पढ़ें : Bahragora: परिवार नियोजन पखवारा के तहत जागरूकता का प्रयास, गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

Spread the love

Related Posts

Gua : डीएवी नोवामुंडी के खिलाड़ियों का एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, जीते 12 पदक

गुवा :  जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जमशेदपुर में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए कुल 12 पदक (4 स्वर्ण, 6 रजत और 2…

Spread the love

Potka : सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत, जांच करने पहुंचे सीओ

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुड़िया लैम्प्स भवन के पास सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत के बाद शनिवार को अंचलाधिकारी (सीओ) राजा राम मुंडा ने मौके पर पहुंचकर जांच…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time