Jamshedpur: बाढ़ में डूबा बागबेड़ा, ‘जल पुत्र’ राजकुमार सिंह ने संभाला मोर्चा, कहा – हर पीड़ित के साथ हूं

जमशेदपुर: लगातार मूसलधार बारिश के चलते बागबेड़ा के बड़ौदा घाट पुलिया के पास स्थित नया बस्ती इलाका भीषण जलजमाव की चपेट में आ गया है। तेज़ी से बढ़ते पानी के कारण लगभग 150 घर पूरी तरह डूब गए।

स्थिति की जानकारी मिलते ही पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उनके साथ पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, पूर्व मुखिया बुधराम टोप्पो, उप मुखिया मुकेश सिंह, पूर्व वार्ड सदस्य प्रकाश सिंह और अन्य जनप्रतिनिधियों की टीम ने डूबे घरों से लोगों को निकालने में अहम भूमिका निभाई।

राजकुमार सिंह ने कहा – “यह समय चिंता का नहीं, साथ खड़े होने का है. हर ज़रूरतमंद के साथ हूं.”

स्थानीय लोग उन्हें ‘जल पुत्र’ की उपाधि से पुकारते हैं, क्योंकि हर आपदा में वे परिवार के सदस्य की तरह उपस्थित रहते हैं।

बाढ़ की सूचना मिलते ही बीडीओ सुमित प्रकाश, सीओ मनोज कुमार, जुगसलाई सीएचसी प्रभारी डॉ. एम. ए. अंसारी, ब्लॉक मैनेजर राखी श्रीवास्तव, एमपीडब्ल्यू बबलू मन्ना और मनीष राम मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए।

पंसस सुनील गुप्ता ने इस आपदा की सूचना फोन पर उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान को दी। डीडीसी ने तत्काल बीडीओ और सीओ को राहत कार्य तेज़ करने का निर्देश दिया।

नया बस्ती से विस्थापित लोगों के लिए उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सिद्धू कान्हू मैदान स्थित लोहिया भवन, और डीबी रोड चौक स्थित शिशु विद्या मंदिर में ठहरने की व्यवस्था की गई है। माइक के माध्यम से लगातार बाढ़ अलर्ट जारी किया जा रहा है। जलस्तर कम होने के बाद स्वास्थ्य शिविरों और ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव की तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं।

जनप्रतिनिधियों की संयुक्त टीम – राजकुमार सिंह, सुनील गुप्ता, मुकेश सिंह, बुधराम टोप्पो, धर्मेंद्र चौहान, प्रकाश सिंह, साजन कुमार, दीपक सिंह और बबलू साहू – हर प्रभावित परिवार तक पहुंचे, लोगों को बाहर निकालने में सहायता की और राहत स्थल तक पहुंचाया।

 

इसे भी पढ़ें : Saraikela: सरायकेला में नियंत्रण कक्ष सक्रिय, ऐसे मिलेगी मदद


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Jamshedpur :विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चांडिल डैम, मुख्यमंत्री ने ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया निर्देश 

हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण  जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time