Gamharia: हुल दिवस पर जनजातीय परंपरा का होगा जीवंत प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री – सांसद और देश पारगाना करेंगे शिरकत

गम्हरिया: हुल दिवस के अवसर पर गम्हरिया प्रखंड के सालमपाथर गांव में एसआरटीएससी सालमपाथर द्वारा आगामी सोमवार, 30 जून को एक भव्य खेल प्रतियोगिता सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की जाएगी। इसके पश्चात तीरंदाजी सहित कई पारंपरिक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। आयोजकों का उद्देश्य जनजातीय परंपराओं को प्रोत्साहन देना और युवाओं में खेल भावना का विकास करना है।

इस आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन उपस्थित रहेंगे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद जोबा माझी और देश पारगाना फकीर मोहन टुडू भी मंच की शोभा बढ़ाएंगे।

इस कार्यक्रम की तैयारी को लेकर सोखेन हेंब्रम की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में कोंदा बेसरा, लक्ष्मण हांसदा, गुरवा हेंब्रम, गोरखा हेंब्रम, मोकरा सोरेन, चुनाराम मार्डी समेत कई सदस्य उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Gamharia: रेलवे पटरी के पास मिला महिला का शव, स्टेशन क्षेत्र में सनसनी


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर ओल्ड एज होम में  जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, डालसा सचिव बोले, बुजुर्ग बोझ नहीं अनुभव की पूंजी हैं 

जमशेदपुर : अंतराष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस पर ओल्ड एज होम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने कहा कि…

Spread the love

Jadugora : खुकड़ाडीह में मॉडल यूथ ग्राम सभा का आयोजन, ग्राम सभा के महत्व के प्रति बच्चों को किया जागरूक जागरूक

जादूगोड़ा : भारत सरकार के निर्देश पर पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में आज बृहस्यतिवार को मॉडल यूथ ग्राम सभा का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time