Potka: भाजपा नेता अनमोल वर्मा ने परिवार संग सुनी प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’

पोटका: पोटका विधानसभा क्षेत्र के सुंदरनगर मंडल स्थित बूथ संख्या 94 पर भाजपा सुंदरनगर मंडल के पूर्व अध्यक्ष अनमोल वर्मा ‘पप्पु’ ने अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 123वें एपिसोड को अपने आवास पर सुना। इस अवसर पर वर्मा ने इसे जनसंवाद का सशक्त माध्यम बताया।

अनमोल वर्मा ने कहा कि देशभर में लोग हर महीने के अंतिम रविवार का इंतज़ार करते हैं, क्योंकि इस दिन प्रधानमंत्री मोदी देशवासियों से सीधे संवाद करते हैं और समाज के विभिन्न हिस्सों में हो रहे सकारात्मक कार्यों को सामने लाते हैं। यह कार्यक्रम जन-जन को जोड़ने और जागरूकता फैलाने का काम करता है।

उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ न केवल आम नागरिकों बल्कि भाजपा कार्यकर्ताओं को भी ऊर्जा और दिशा प्रदान करता है। देशभर में करोड़ों कार्यकर्ता एकजुट होकर इस कार्यक्रम को सुनते हैं, और इससे प्रेरणा लेकर अपने क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने का संकल्प लेते हैं।

इस अवसर पर अनमोल वर्मा अपने पूरे परिवार के साथ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए, जिससे यह संदेश भी गया कि ‘मन की बात’ केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि पारिवारिक और सामाजिक संवाद का माध्यम भी बन चुका है।

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: मानगो में JDU का संपर्क अभियान, ऑन स्पॉट नाली सफाई कर राहत दिलाई


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर ओल्ड एज होम में  जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, डालसा सचिव बोले, बुजुर्ग बोझ नहीं अनुभव की पूंजी हैं 

जमशेदपुर : अंतराष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस पर ओल्ड एज होम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने कहा कि…

Spread the love

Jadugora : खुकड़ाडीह में मॉडल यूथ ग्राम सभा का आयोजन, ग्राम सभा के महत्व के प्रति बच्चों को किया जागरूक जागरूक

जादूगोड़ा : भारत सरकार के निर्देश पर पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में आज बृहस्यतिवार को मॉडल यूथ ग्राम सभा का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time